Home / News / कोरबा पावर लिमिटेड, पताड़ी पर बाहरी युवाओं को प्राथमिकता देने का आरोप, स्थानीय रोजगार के लिए जनपद सदस्य ने कलेक्टर जनदर्शन और जिला पंचायत सीईओ से की शिकायत

कोरबा पावर लिमिटेड, पताड़ी पर बाहरी युवाओं को प्राथमिकता देने का आरोप, स्थानीय रोजगार के लिए जनपद सदस्य ने कलेक्टर जनदर्शन और जिला पंचायत सीईओ से की शिकायत

अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट

कोरबा पावर लिमिटेड में बाहरी युवाओं को नौकरी देने का आरोप,
कोरबा//जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक-23 पताड़ी के जनपद सदस्य अनिल खुंटे ने कोरबा पावर लिमिटेड, पताड़ी पर स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं देने का आरोप लगाया है। उन्होंने जिला प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग करते हुए कलेक्टर जनदर्शन और जिला पंचायत सीईओ को शिकायत सौंपी है।

जनपद सदस्य ने कलेक्टर जनदर्शन पोर्टल पर आवेदन क्रमांक 2050126002960 दिनांक 27 जुलाई 2026 को दर्ज कराया है। जिला पंचायत सीईओ को दिए गए ज्ञापन में उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत पताड़ी, पहंदा और खोड्ल जैसे प्रभावित गांवों के पात्र स्थानीय युवाओं को नजरअंदाज कर बाहरी राज्यों के लोगों को नौकरी दी जा रही है। इससे क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं में लगातार नाराजगी है।

ज्ञापन में मांग की गई है कि जिला प्रशासन प्लांट प्रबंधन को जारी कर प्रभावित क्षेत्र के स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराए। इस मामले में प्लांट हेड, एसडीएम कोरबा और जिला रोजगार अधिकारी को भी ज्ञापन की प्रति भेजी गई है।

जनपद सदस्य अनिल खुंटे ने कहा कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो प्रभावित गांवों के लोग आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now