झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट
खानपुर–बकानी विधायक सुरेश गुर्जर ने विधायक कोष के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र में कुल ₹1 करोड़ 06 लाख की लागत के विकास कार्यों की स्वीकृति हेतु अनुशंसा की है। इन कार्यों से क्षेत्र के ग्रामीण एवं शहरी इलाकों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा तथा आमजन को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
अनुशंसित विकास कार्यों का विवरण निम्नानुसार है—
राजकीय प्राथमिक विद्यालय देवपुरा में प्रार्थना सभा टीनशेड निर्माण – ग्राम पंचायत पिपलाज – ₹5.00 लाख
मालकंवर जी मंदिर से श्मशान की ओर ग्रेवल सड़क निर्माण – ग्राम ब्रह्मखेड़ी, पंचायत मुंडला – ₹2.00 लाख
दानवास से श्मशान मार्ग तक ग्रेवल सड़क निर्माण – ग्राम दानवास, पंचायत बिशनखेड़ी – ₹5.00 लाख
शेलीगढ़ीधाम सामुदायिक टीनशेड निर्माण – ग्राम पंचायत गाड.नुरजी – ₹10.00 लाख
ओंकार के खेत से हेमंत गुर्जर के खेत की ओर WBM ग्रेवल सड़क – ग्राम मरायता – ₹2.50 लाख
गांव से श्मशान तक इंटरलोकिंग व पुलिया निर्माण – ग्राम सेवनी, पंचायत कंवलदा – ₹7.00 लाख
सामुदायिक टीनशेड निर्माण – ग्राम सरखंडिया – ₹5.00 लाख
राउमावि बकानी में प्रार्थना सभा टीनशेड निर्माण – बकानी – ₹2.50 लाख
सामुदायिक टीनशेड निर्माण – ग्राम कुशवाह बस्ती, मण्डावर – ₹5.00 लाख
कब्रिस्तान चारदीवारी निर्माण – ग्राम बांगडसी, पंचायत भगवानपुरा – ₹5.00 लाख
सामुदायिक टीनशेड निर्माण – ग्राम टिटोडिया, पंचायत बडबड – ₹5.00 लाख
सामुदायिक टीनशेड निर्माण – ग्राम राजपुरा, पंचायत महुबोरदा – ₹5.00 लाख
सामुदायिक भवन विस्तार निर्माण – धोबी बस्ती, रटलाई – ₹2.00 लाख
सामुदायिक भवन विस्तार निर्माण – माहिरा, पंचायत पखराणा – ₹5.00 लाख
सामुदायिक भवन विस्तार टीनशेड निर्माण – ग्राम महेशपुरा, पंचायत नानोर – ₹5.00 लाख
पुराने रामदेव जी मंदिर के पास इंटरलोकिंग निर्माण – ग्राम बैसार – ₹3.00 लाख
गुहीली चौराहा से हालीहेड़ा रोड की ओर WBM ग्रेवल सड़क – ग्राम जरगा – ₹5.00 लाख
स्कूल से श्मशान रोड तक ग्रेवल सड़क निर्माण – शिवनगर ढाणी – ₹2.00 लाख
हनुमान मंदिर के पास बाउंड्रीवाल निर्माण – ग्राम तारज – ₹5.00 लाख
जय मीनेष आदिवासी विश्वविद्यालय, रानपुर कोटा में आयुष भवन एवं अस्पताल निर्माण – ₹15.00 लाख
पुलिस लाइन झालावाड़ में आधारभूत विकास कार्य – ₹5.00 लाख
माननीय विधायक श्री सुरेश गुर्जर ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क एवं सामुदायिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। ये कार्य पूर्ण होने पर आमजन के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आएगा।






