Home / News / द्रोणा पब्लिक स्कूल, बया की छात्रा काव्या भोई का जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए चयन

द्रोणा पब्लिक स्कूल, बया की छात्रा काव्या भोई का जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए चयन

बलौदा बाजार से राजेश कुमार बघेल की रिपोर्ट
बया//क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान द्रोणा पब्लिक स्कूल, बया ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी श्रेष्ठता साबित की है। विद्यालय की मेधावी छात्रा कु. काव्या भोई ने जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2026 में शानदार सफलता प्राप्त कर विद्यालय और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है।
काव्या की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सुभाष डनसेना ने काव्या को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि “काव्या की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। हमारे स्कूल का लक्ष्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को नवोदय और सैनिक स्कूल जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना भी है।”
अभिभावकों ने भी स्कूल के अनुशासित वातावरण और शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन को इस सफलता का श्रेय दिया है। वर्तमान में विद्यालय में आगामी सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया (Admission Open) भी शुरू हो चुकी है, जहाँ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
इस अवसर पर समस्त विद्यालय स्टाफ और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने काव्या भोई और उनके परिवार को हार्दिक बधाई प्रेषित की है। प्रधानाचार्य ने बताया की इसके पूर्व में भी सत्र 2023-24 में 4 विद्यार्थी और 2024-25 में 2 विद्यार्थी ने सफलता प्राप्त किया था और पूरे विद्यालय परिवार और अपने माता पिता और गांव का नाम रोसन किया था।

Tagged:
[post-views]
Share
Now