कर्नाटक: एनआइए ने जाली नोट मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया।

एनआइए ने कर्नाटक जाली नोट मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया, एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। प्रमुख जांच एजेंसी ने बताया कि एफआइसीएन से संबंधित गतिविधियों को बढ़ावा देने में शामिल आर. विजय को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने कर्नाटक में जाली भारतीय करेंसी नोट (एफआइसीएन) फैलाने के आरोप में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।

अधिकारी ने बताया कि बंगाल के माल्दा से कर्नाटक में सितंबर 2018 में जाली नोट ले जाने वाले चार गिरफ्तार आरोपितों मोहम्मद सज्जाद अली, राजू एमजी, गंगाधर और वनिता जेके पास से 6,84,000 रुपये मूल्य के जाली नोट बरामद किए गए थे।एनआइए ने बताया कि जांच के दौरान साबिरुद्दीन और अब्दुल कादिर को भी बंगाल से गिरफ्तार किया गया था।

अधिकारी ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद छह आरोपीयो के खिलाफ एक आरोपपत्र और दो पूरक आरोपपत्र दायर किए गए थे। अधिकारी ने बताया कि विजय के खिलाफ तीसरा पूरक आरोपपत्र बेंगलुरु में एनआइए की विशेष अदालत में दायर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मामले की जांच अभी चल रही है।

Share
Now