बलौदा बाजार//बारनवापारा अभ्यारण्य समीपस्थ ग्राम हरदी निवासी कनकु राम पिता चमरू लाल उम्र 68 वर्ष को 22 अक्टूबर बुधवार शाम करीब 4 बजे के आसपास डीके जक्शन कक्ष क्रमांक 108 में हाथी ने कुचल कर मौत के घाट उतार दिया।घटना उपरांत राहगीर और कुछ प्रत्यक्षय दर्शियों ने यह मंजर देखा जो देखते ही देखते यह सनसनीखेज खबर आग की तरह फैल गई और लोगों का हुजूम देखने को उमड़ पड़ा।इस घटना के बाद वन अमला 1 घंटे तक घटना स्थल पर नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखने को मिला।वही डीके जक्शन में तैनात बेरियर चौकीदार नन्द कुमार ध्रुव ने बताया कि मृतक को बेरियर पार मत करो आगे हाथी है करके चेतावनी दी गई किंतु मृतक ने नहीं माना लिहाजा हाथी के कुचलने से मौत हो गई।
बलौदा बाजार से राजेश कुमार बघेल की रिपोर्ट







