शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारी कमलेश बाबू के नेतृत्व में अक्टूबर की मासिक बैठक का आयोजन ब्लॉक संसाधन केंद्र पुरकाजी पर आयोजित किया गया जिसमें पुरकाजी ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों के समस्त प्रधानाध्यापकों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर बोलते हुए खंड शिक्षा अधिकारी कमलेश बाबू ने कहा की विद्यालयों में डीबीटी योजना के अंतर्गत सभी बच्चों का डाटा यू डायस पोर्टल पर अपलोड होना है और जो बच्चे ड्रॉप बॉक्स में हैं उनकी वास्तविक स्थिति की सूची बनाकर हमारे कार्यालय को भेजनी है, विद्यालय में अध्यनरत छात्र छात्राओं के आधार प्रमाणीकरण का कार्य पूर्ण करा ना है ताकि उनका आधार कार्ड प्रमाणित होकर बच्चों के खाते में ड्रेस मौज जूता आदि का शेष पैसा भेजा जा सके। सभी विद्यालयों में कंपोजिट ग्रांट की पहली किस्त जारी हो चुकी है इसलिए सभी प्रधानाध्यापक अपने-अपने विद्यालयों की रंगाई पुताई और सफाई का कार्य पूर्ण कर ले और जब शेष धनराशि आएगी उसे जरूरत का सामान खरीद लें ताकि विद्यालय का भौतिक और आंतरिक वातावरण शिक्षा के लिए बच्चों को उपलब्ध हो सके और सभी अध्यापक समय से विद्यालय पहुंचे ताकि बच्चों को सही और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा सके। इस अवसर पर ए आर पी अनुराधा वर्मा,अंकित चौधरी, दुष्यंत कुमार शर्मा,पंकज कुमार प्रधानाध्यापक मुकेश शर्मा ,मेराज खालिद रिजवी,कुसुम मालिक ,मीनाक्षी स्नेही ,संजीव कुमार ,रूप सिंह ,मनीष गोयल,मनोज कुमार ,करण सिंह,जल सिंह,शीश कंवर,अमित कुमार शर्मा,अमित रुहेला,अंजुम परवीन,अनीता,कौशल्या शर्मा,सुमन लता सैनी, रीतू त्यागी,मुकेश कुमार,सरताज आलम,हाशिम अली,राशिद अली,सर्वेश सिंह,इति जिंदल,मोनिका आदि उपस्थित रहे।
अज़ीज़ अहमद सिद्दीकी पुरकाजी







