Home / Updates / कैराना: रंगदारी न देने पर खनन संचालक पर जानलेवा हमला, दो गिरफ्तार…

कैराना: रंगदारी न देने पर खनन संचालक पर जानलेवा हमला, दो गिरफ्तार…

कैराना। मण्डावर खनन संचालक ने तेरह नामजद समेत 19 लोगो पर रंगदारी न दिए पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पर अभियोग पंजीकृत कराया है। वहीं, पुलिस ने मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए मामले में नामजद पिता-पुत्र को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
शासन की ओर से यमुना खादर क्षेत्र के मण्डावर में रेत खनन हेतु पट्टा आंवटित किया गया है। खनन प्वाइंट को हरियाणा के सोनीपत निवासी नीरज मलिक के द्वारा संचालित किया जा रहा है। खान संचालक नीरज मलिक की ओर से कैराना कोतवाली पर एक अभियोग दर्ज कराया गया है। बताया कि विगत 01 मार्च को शाम करीब आठ बजे गांव मण्डावर निवासी मेहरबान, जुनैद पुत्र हारुण, हारुण, आवेश, जुनैद पुत्र अब्बास, इंतज़ार, जुनैद पुत्र इदरीश, शाहरुख, अलताफ, आरिफ, तसव्वर व अफसर तथा कैराना निवासी अफसर रावल व पांच-छह अज्ञात व्यक्ति लाठी-डंडों व तमंचों से लैस होकर खनन प्वाइंट पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने गाड़ी ड्राइवर संदीप निवासी ग्राम बाई थाना बढ़ी जनपद सोनीपत के साथ में गाली-गलौच करते हुए मारपीट की। कहा कि ‘या तो हमें पैसे दो नही तो हम रेत की खान नही चलने देंगे’। मामले की जानकारी होने पर वह मौके पर पहुंचा। आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर फायर कर दिया, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। इसके पश्चात, आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। वहीं, पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद त्वरित कार्यवाही करते हुए मामले में नामजद अलताफ व उसके पिता आरिफ को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज करके दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रथम दृष्टया खेतों से रेत के वाहन निकालने को लेकर पैसे मांगने से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

[post-views]
Share
Now