Home / Events / दो बाइको की भिड़ंत में दो की मौत।

दो बाइको की भिड़ंत में दो की मौत।

अज़ीज़ अहमद सिद्दीक़ी
पुरकाजी मुजफ्फरनगर

मंगलवार की देर शाम हरिद्वार लक्सर हाईवे स्थित सुवाहेडी गांव में दो बाइको की आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई जिसमें दोनो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमें शुभम पुत्र रामशरण निवासी कुरड़ी मंगलौर लक्सर से वापस आ रहा था जैसे ही शुभम गांव सुवाहेडी पहुंचा तो आशीष पाल पुत्र मूलचंद ग्राम पंचायत रन्डावली बाइक से दूध बेचने जा रहा था। दोनों की आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों को पुरकाजी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। आगे की कार्यवाही विधिवत रूप से की जा रही है।

[post-views]
Share
Now