Home / Updates / कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में सिर्फ पासिंग मार्क! अंग्रेजी में 35 गणित में 36 नंबर आज हैं इस जिले के डीएम जाने कैसे बने….

कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में सिर्फ पासिंग मार्क! अंग्रेजी में 35 गणित में 36 नंबर आज हैं इस जिले के डीएम जाने कैसे बने….

2012 बैच के आईएएस अफसर और भरूच जिले के कलेक्टर तुषार डी सुमेरा को 10वीं में सिर्फ पासिंग मार्क्स मिले थे। इस परीक्षा में तुषार को गणित में 36, अंग्रेजी में 35 और साइंस में 38 नंबर मिले थे।

अलग-अलग राज्यों में बोर्ड रिजल्ट्स जारी हो रहे हैं। नतीजों के इस दौर कई जगहों से ऐसी खबरें भी सामने आ रही हैं कि कम नंबर आने की वजह से स्टूडेंट्स आत्महत्या कर रहे हैं। ऐसी खबरों के बीच आज हम आपको बता रहे हैं एक ऐसे आईएएस अफसर की कहानी जो काफी प्रेरणादायक हो सकती है।

गुजरात के भरूच जिले के कलेक्टर तुषार सुमेरा की यह कहानी बताती है कि किसी परीक्षा के खराब नतीजे यह तय नहीं करते कि जिंदगी के सभी रास्ते बंद हो चुके हैं। 2012 बैच के आईएएस अफसर तुषार डी सुमेरा को 10वीं में सिर्फ पासिंग मार्क्स मिले थे। इस परीक्षा में तुषार को गणित में 36, अंग्रेजी में 35 और साइंस में 38 नंबर मिले थे। छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अफसर अवनीश शरण ने ट्विटर पर तुषार की कहानी शेयर की है। अवनीश के मुताबिक, तुषार को उनके स्कूल के साथ उनके गांव में भी यह कह दिया गया था कि वह जिंदगी में कुछ नहीं कर सकते।

टीचर बनने के बाद भी करते रहे सिविल की तैयारी
तुषार ने अवनीश के ट्वीट को कोट करते हुए शुक्रिया भी लिखा है। बता दें कि भरूच में उत्कर्ष पहल अभियान के तहत किए गए तुषार के कामों की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी तारीफ कर चुके हैं। जानकारी के मुताबिक, 10वीं के बाद तुषार ने आर्ट्स से 12वीं किया और फिर बीएड करके असिस्टेंट टीचर बन गए। साथ में वह सिविल की तैयारी भी करते रहे और 2012 में यूपीएससी की परीक्षा पास की।

[post-views]
Share
Now