रिपोर्ट – एक्सप्रेस न्यूज़ भारत
हैदराबाद/दुमका: जब ज़िद, ज़हमत और ज़मीर एक साथ चलते हैं, तब ऐसे अफसर बनते हैं जैसे डॉ. सैयद मुस्तफा हाशमी। एक ऐसा नाम जो न केवल UPSC रैंकर्स की सूची में दर्ज है, बल्कि लाखों युवाओं के दिलों में उम्मीद की रौशनी भी बन चुका है।
मेडिकल से प्रशासनिक सेवा तक
सैयद मुस्तफा हाशमी ने Osmania Medical College, Hyderabad से MBBS (2016) और MS (सर्जरी, 2020) पूरा किया। पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने King Koti District Hospital में COVID-19 की सेवा करते हुए UPSC की तैयारी की। चौथी कोशिश में UPSC 2021 में 162वीं रैंक हासिल कर उन्होंने IPS अधिकारी बनने का सपना पूरा किया।
एक Hafiz-e-Quran और Quiz Champion
डॉ. हाशमी का जीवन सिर्फ अकादमिक नहीं बल्कि आध्यात्मिक और बौद्धिक ऊंचाइयों का संगम है:
वे हाफ़िज़-ए-कुरान हैं – यानी उन्होंने पूरा कुरान हिफ़्ज़ किया है।
उन्होंने 2010 में दक्षिण कोरिया में International Biology Olympiad में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता।
साल 2012 में ‘Kaun Banega Crorepati’ की हॉट सीट तक पहुंचे और अमिताभ बच्चन के साथ मंच साझा किया।
2019 में Tata Crucible Quiz (Hyderabad) भी उनके नाम रहा।
पारिवारिक जीवन और पृष्ठभूमि
जन्म: 24 नवंबर 1992, हैदराबाद।
परिवार में माता-पिता के अलावा 3 भाई-बहन हैं। पिता एक सिविल इंजीनियर हैं और माता गृहिणी।
उनकी पत्नी भी एक डॉक्टर हैं।
वे अपने बचपन के कुछ वर्ष गल्फ देशों में रहकर पढ़े
वर्तमान पोस्टिंग: ASP (प्रशिक्षु), झारखंड
UPSC में IPS चयनित होने के बाद वे झारखंड कैडर में नियुक्त हुए।
28 अक्टूबर 2024 से वे ASP (Probationer), दुमका, झारखंड के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। यह जानकारी झारखंड पुलिस की IPS Civil List 2025 में भी प्रकाशित है।
उनका संदेश युवाओं के नाम
“असफलता से हार मानना मूर्खता है, उससे सीखकर आगे बढ़ना सफलता का रास्ता है। गुणवत्ता वाली पढ़ाई करो, न कि सिर्फ घंटों गिनो।”
उनका मानना है कि धर्म, शिक्षा और सेवा—तीनों को संतुलन में रखकर ही एक सच्चा नागरिक और अफसर बना जा सकता है।
हाल ही में उन्होंने हैदराबाद के लिटिल फ्लावर स्कूल में बतौर मुख्य अतिथि ‘Investiture Ceremony’ में हिस्सा लिया, जहां बच्चों को नेतृत्व का महत्व बताया।
डॉ. सैयद मुस्तफा हाशमी की कहानी सिर्फ एक सफल उम्मीदवार की नहीं, बल्कि एक ऐसे इंसान की है जिसने कुरान की रोशनी, मेडिकल की सेवा और प्रशासनिक कर्तव्यों को एक साथ निभाया। वे आज मुस्लिम युवाओं और हर मेहनती छात्र के लिए एक आदर्श हैं
Report: Dr Iftkhar Tyagi
Express News Bharat






