रिपोर्ट: सैयद फरहान अहमद अलिग
*पटना, 10 मई 2026: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के अफ़राद-ए-बाज़गश्त (Alumni) की तंज़ीम ‘एएमयू एलुमनाई एसोसिएशन, बिहार चैप्टर’ की एक अहम जनरल बॉडी मीटिंग आज पटना स्थित एसोसिएशन दफ़्तर में बा-खैर-ओ-ख़ूबी मुनअक़िद हुई। इस नशिस्त में मुत्तफ़िक़ा तौर पर (सर्वसम्मति से) अगले दौर के लिए नई कार्यकारिणी का इंतिख़ाब अमल में लाया गया।
इजलास की सदारत *वरिष्ठ अलीग जनाब क़ासिम राजा* ने फरमाई। इस मौक़े पर बिहार की रियासत के मुख्तलिफ गोशों से आए 30 से जायद सीनियर अलीग बरादरान ने शिरकत की।
नई कारगुज़ार कमेटी के ओहदेदार:
इजलास के दौरान तमाम अराकीन के मशवरे और रज़ामंदी से जेल (नीचे) के नामों का ऐलान किया गया:
सदर (अध्यक्ष):डॉ. फ़ुजैल अहमद कादरी
नायब सदर-ए-अव्वल (वरिष्ठ उपाध्यक्ष): इ. क़मर आलम
नायब सदर (उपाध्यक्ष): इ. आज़ाद कमाल और डॉ. अरशद एस हक़
आनरेरी सेक्रेटरी (मानद सचिव):** डॉ. अमजद अली
जॉइंट सेक्रेटरी (संयुक्त सचिव): डॉ. फ़ैसल इक़बाल, मिस्टर तारिक़ अज़ीज़ और डॉ. दानिश इक़बाल
ख़ाज़िन (कोषाध्यक्ष): मिस्टर अनवर हुसैन
अज्म और मक़ासिद
नवनिर्वाचित ओहदेदारों को मुबारकबाद पेश करते हुए हाज़िरीन-ए-मजलिस ने इस उम्मीद का इज़हार किया कि नई टीम अपनी सरगर्मियों से इदारे की रिवायत को मजीद जिल बख्शेगी। नए मुंतख़ब सदर *डॉ. फ़ुजैल अहमद कादरी ने अपने ख़िताब में कहा कि उनका अव्वलीन मक़सद एलुमनाई के दर्मियान बाहमी राब्तों (आपसी संबंधों) को मज़बूत करना और समाज के तालीमी व समाजी मफ़ाद (हित) के लिए काम करना होगा।
मुक़र्ररीन (वक्ताओं) ने इस बात पर ज़ोर दिया कि ‘अलीगढ़ मूवमेंट’ के जज़्बे को बेदार रखने के लिए इत्तेहाद और तआवून (सहयोग) वक़्त की ज़रूरत है। नशिस्त का इख्तेताम रस्मी शुक्रिया और मुस्तकबिल के मन्सूबों के अज़्म के साथ हुआ।







