Home / Article / Delivery Boy से America तक का सफर,जानें Arbaaz Vlogs के बारे में…

Delivery Boy से America तक का सफर,जानें Arbaaz Vlogs के बारे में…

मुहम्मद अरबाज़ खान की कहानी किसी फिल्म की स्क्रिप्ट से कम नहीं। उत्तर प्रदेश के रामपुर, स्वर के एक छोटे से घर से निकले अरबाज़ जब वो दिल्ली पहुंचे तो जेब में सिर्फ़ 17 रुपये थे। फिर भी उनके अंदर एक चीज़ थी, हिम्मत और करने का जुनून। उस जुनून ने उन्हें हर मुश्किल से लड़ना सिखाया।

छोटे-छोटे कामों से उन्होंने जिन्दगी की कठोर हकीकत को समझा। सड़क पर टी-शर्ट बेची, कई तरह की नौकरी कीं और लंबे अरसे तक डिलीवरी बॉय के तौर पर काम किया। अक्सर लोग इन परेशानियों से टूट जाते हैं और अपने सपनों को छोड़ देते हैं, मगर अरबाज़ ने कभी हार नहीं मानी। हर रोज़ की मेहनत, लगन और अपने लक्ष्य पर विश्वास ने उन्हें आगे बढ़ाया।

समय के साथ अरबाज़ ने यूट्यूब पर काम करना शुरू किया इंफॉर्मेटिव विडियोज़ बनाई फिर ब्लॉगिंग शुरू की छोटी-छोटी यात्राएं, अनुभव और लोगों से मिलना जुलना शुरू किया। उनकी मेहनत रंग लाई और आज वो 36 से ज़्यादा देशों को एक्सप्लोर कर चुके है और ये सब उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल Arbaaz Vlogs पर दिखाया। यह कोई मामूली उपलब्धि नहीं है। यही नहीं जिस जगह को एक्सप्लोर करने का हर ब्लॉगर का सपना होता है, अरबाज़ ने उसे सच कर दिखाया, America का वीज़ा लेकर वहां जाकर लोगों को साबित कर दिया उपलब्धि किसी चीज़ से बंधी नहीं हो सकती।

Arbaaz की कहानी इसलिए खास है क्योंकि यह बताती है कि मेहनत बिल्कुल भी बेकार नहीं जाती। मुश्किलें चाहे जितनी भी बड़ी हों, अगर इरादा मज़बूत हो तो रास्ता मिल ही जाता है। अरबाज़ की लगन ने यह सिद्ध कर दिया कि अगर आप अपना रास्ता नहीं छोड़ते तो आप एक दिन अपनी मंज़िल तक पहुँचकर ही रहेंगे।
उनकी मेहनत और जूनून ने आज हज़ारों लोगों को प्रेरित किया है। Arbaaz के दो यूट्यूब चैनल हैं, Vlogs वाले चैनल पर लगभग 1.5 मिलियन से ज़्यादा सब्सक्राइबर हैं और दूसरा चैनल “Arbaaz Official” पर लगभग 11 लाख से ज़्यादा सब्सक्राइबर हैं, जहाँ वे कई तरह के टॉपिक्स पर बातें करते हैं। यह सफलता सिर्फ़ नंबरों का खेल नहीं, यह उन सभी कठिनाईयों की जीत है जो उन्होंने झेलीं।
Arbaaz की ज़िंदगी से मिलने वाली सीख साफ़ है, विश्वास रखो, मेहनत करो और हार नहीं मानो। छोटे से शुरूआत करने वाले भी बड़ी उड़ान भर सकते हैं अगर उनका इरादा सच्चा हो। आज अरबाज़ व्लॉग्स के ज़रिये ना सिर्फ़ अपने सफर को शेयर कर रहे हैं बल्कि उन लोगों के लिए भी रोशनी बन रहे हैं जो मुश्किलों में घबराकर पीछे हट जाते हैं।

अरबाज़ की कहानी हमें यह भी याद दिलाती है कि असली कामयाबी केवल पैसों या नाम से नहीं आती, बल्कि उससे आती है कि आप अपने दर्द और संघर्ष से क्या सीखते हो और दूसरों को कैसे प्रेरित करते हो। अरबाज़ ने यही किया, हर कठिनाई को सीख बना कर आगे बढ़े और आज उनका सफर बहुतों के लिए उम्मीद बन गया है।

अगर आप भी किसी मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं तो अरबाज़ की कहानी को याद रखिए, आज नहीं तो कल, आपकी मेहनत भी आपको आपकी मंज़िल तक पहुँचाएगी।

– डॉ. अम्मार आब्दी की कलम से

Tagged:
[post-views]
Share
Now