Home / Updates / दुखद हादसा: दुबई एयर शो में भारत का 600 करोड़ का फाइटर जेट क्रेश पायलट की मौत

दुखद हादसा: दुबई एयर शो में भारत का 600 करोड़ का फाइटर जेट क्रेश पायलट की मौत

दुबई एयर शो में शुक्रवार का दिन उस समय गम में बदल गया, जब भारतीय तेजस एमके-1 लड़ाकू विमान डेमो उड़ान के दौरान अचानक अनियंत्रित हो गया और देखते ही देखते नीचे आकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। स्थानीय समय के मुताबिक दोपहर 2:10 बजे हुआ यह हादसा इतना भयानक था कि जमीन से टकराते ही जोरदार धमाका हुआ और काले धुएं का एक बड़ा गुबार आसमान में फैल गया। वायुसेना ने बयान जारी कर इस दुखद घटना की पुष्टि की।

इस हादसे में विंग कमांडर नमन स्याल की जान चली गई। 37 वर्षीय नमन स्याल हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां से ताल्लुक रखते थे और एक बेहद कुशल व सम्मानित पायलट माने जाते थे। उनकी पत्नी भी भारतीय वायुसेना में तैनात हैं। अचानक हुए इस हादसे ने वायुसेना और उनके परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

[post-views]
Share
Now