Home / Updates / TMC MLA का बड़ा एलान: बंगाल में बनेगी ‘नई बाबरी मस्जिद’! BJP–Congress की प्रतिक्रिया आई सामने….

TMC MLA का बड़ा एलान: बंगाल में बनेगी ‘नई बाबरी मस्जिद’! BJP–Congress की प्रतिक्रिया आई सामने….

पश्चिम बंगाल की राजनीति में नया तूफ़ान उस समय उठ गया, जब टीएमसी के एक विधायक ने ऐलान किया कि 6 दिसंबर को मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में बाबरी मस्जिद की नींव रखी जाएगी। उनका कहना है कि इस कार्यक्रम में कई मुस्लिम नेता मौजूद रहेंगे और मस्जिद का निर्माण लगभग तीन साल में पूरा होगा।

जैसे ही यह बयान सामने आया, राजनीतिक माहौल गरमा गया। भाजपा ने इसे टीएमसी की खुली तुष्टिकरण राजनीति करार देते हुए कहा कि पार्टी एक बार फिर धार्मिक भावनाओं के सहारे राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है।

[post-views]
Share
Now