June 6, 2023

Express News Bharat

Express News Bharat 24×7 National Hindi News Channel.

झारखंड: डायलिसिस पर रखी महिला की मौत, 3 हुई मरने वालो की संखया

झारखंड:रांची में कोरोना वायरस से एक और मौत का मामला सामने आया है। मामला हिंदपीढ़ी की एक महिला का है जिसका इलाज रांची के रिम्स अस्पताल में चल रहा था। उन्हें डायलिसिस पर रखा गया था। इसके बावजूद भी वायरस का कम न हुआ और उनकी मौत हो गयी। बता दे की इससे पहले इसी अस्पताल में ही उनके पति की भी मौत हुईथी।
रांची में कोरोना वायरस से जुड़ी यह दूसरी मौत का मामला है। झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के चारनए मामले सोमवार को सामने आने के साथ राज्य में कुल मामले 45 हो गये हैं। स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने बताया कि सोमवार को रांची के हिंदपीढ़ी, बोकारो, हजारीबाग और देवघर से संक्रमण का एक-एक मामला सामने आया। इस तरह कुल संख्या 45 हो गयी है। इसके अलावा अब तक दो लोगों की मौत हुई है।

Share
Now