ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव अब नए मोड़ पर पहुंच गया है. मिसाइल और ड्रोन से आगे बढ़कर अब टेक्नोलॉजी कंपनियां निशाने पर हैं. ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने 18 अमेरिकी कंपनियों की लिस्ट जारी कर हमले की चेतावनी दी है. इस तरह अब बड़े कॉर्पोरेट ठिकाने भी असुरक्षित नजर आ रहे हैं.
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स ने अमेरिकी टेक कंपनियों को सीधी चेतावनी दी है.
सरकारी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, IRGC ने 18 बड़ी कंपनियों की लिस्ट जारी की है, जिन्हें संभावित निशाने के तौर पर चिन्हित किया गया है. इस लिस्ट में माइक्रोसाफ्ट, गूगल, एप्पल, इंटेल और टेसला का नाम शामिल है.






