(रिपोर्ट-नेहाल अख्तर)
(Express news bharat)
(जिला संवाददता बलिया)
बलिया पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता व प्रभारी निरीक्षक रसड़ा श्री योगेन्द्र बहादुर सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना रसड़ा पुलिस की मिली सफलता
उल्लेखनीय है कि वादी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर दिनांक 15.01.2026 को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि दिनांक 13.01.2026 को रात्रि 08.30 बजे प्यारेलाल चौराहा स्थित मोबाइल की दुकान से मोबाइल व अन्य एसेसीरीज को अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर लिया गया है प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर चोरी गयी सामानों के बरामदगी व चोरों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें द्वारा प्रयास किया जा रहा था
इसी क्रम में आज दिनांक 31.03.2026 को थाना स्थानीय के उ0नि0 श्री कुलदीप कुमार मय हमराह देखभाल क्षेत्र, तलाश वांछित में मामूर थे कि मूखबीर खास से सूचना मिली कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित चोरी किये गये सामानों को 02 लड़के एक झोले में रखकर कहीं बेचने की फिराक में कमतैला नहर मार्ग पर काशीराम आवास के पास खड़े है इस सूचना पर उपनिरीक्षक मय पुलिस टीम काशीराम आवास कमतैला पहुंचकर 02 नफर अभियुक्तगण 1. पीयूष कुमार पुत्र लक्ष्मण राजभर निवासी ग्राम खरूआंव थाना नगरा जनपद बलिया उम्र 20 वर्ष, 2. आदित्य कुमार पुत्र ओमप्रकाश राजभर निवासी ग्राम विभौली थाना हलधरपुर जनपद मऊ उम्र 19 वर्ष को समय करीब 10.45 बजे दिन में गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से 01 झोले में से 05 अदद एन्ड्राएड मोबाइल, 03 अदद कीपैड मोबाइल व मोबाइल एसेसरीज (इयर बड्स, नेक बैंड, चार्जर, केबल, 02 डिजीटल वाच, चिप, माइक्रोफोन आदि) व एक अदद नाजायाज चाकू बरामद हुआ । कारण गिरफ्तारी बताकर पुलिस हिरासत में लिया गया गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया






