रिपोर्ट-नेहाल अख्तर)
(Express news bharat)
(जिला संवाददता बलिय)
उल्लेखनीय है कि शिकायतकर्ता अभिषेक पुत्र रामदीन निवासी ग्राम जाम थाना रसड़ा जनपद बलिया के द्वारा थाना रसड़ा में आकर शिकायत दर्ज करायी गयी, जिसमें शिकायतकर्ता के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खातें से अलग-अलग तिथियों को कुल- 75000/-रूपये (पचहत्तर हजार रुपए) फर्जी तरीके से धोखा देकर स्थानान्तरण किया गया था
बलिया पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह वअपर पुलिस अधीक्षक (द.)/ नोडल साइबर सेल बलिया कृपा शंकर के निर्देशन में थाना रसड़ा बलिया द्वारा तत्काल शिकायत को संज्ञान मे लेते हुए त्वरित विधिक कार्यवाही की गयी, जिसके फलस्वरूप दिनाँक- 31.03.2026 को शिकायतकर्ता अभिषेक पुत्र रामदीन निवासी ग्राम जाम थाना रसड़ा जनपद बलिया के खाते में धोखाधड़ी की धनराशि 75,000/- रूपये को वापस कराया गया। शिकायतकर्ता द्वारा बलिया पुलिस तथा थाना रसड़ा, बलिया की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया






