अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
सुपातराई//कोरबा जिले के ग्राम सुपातराई में आगामी 03 अप्रैल 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ एवं कथा सप्ताह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे गांव में उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है।
कार्यक्रम की शुरुआत 03 अप्रैल, शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे भव्य कलश यात्रा एवं शोभायात्रा के साथ होगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। इसके पश्चात 04 अप्रैल से विधिवत देव पूजन, श्रीमद् भागवत महात्म्य एवं कथा का शुभारंभ किया जाएगा।
कथा के दौरान प्रतिदिन भगवान श्रीकृष्ण एवं अन्य अवतारों की विभिन्न लीलाओं का वर्णन किया जाएगा। 05 अप्रैल को परीक्षित जन्म, 06 अप्रैल को कपिलोपाख्यान एवं शिव विवाह, 07 अप्रैल को नरसिंह अवतार, श्रीराम जन्म एवं श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा होगी।
इसी क्रम में 08 अप्रैल को श्रीकृष्ण बाल चरित्र, माखन चोरी एवं गोवर्धन पूजा, 09 अप्रैल को महारास लीला, मथुरा गमन, कंस वध एवं रुक्मिणी विवाह का वर्णन किया जाएगा।
10 अप्रैल को सुदामा चरित्र, दत्तात्रेय प्रसंग के साथ कथा का विश्राम एवं चढ़ोत्री कार्यक्रम आयोजित होगा। वहीं 11 अप्रैल को गीता पाठ, तुलसी वर्षा, हवन, कपिला तर्पण, सहस्त्रधारा स्नान, ब्राह्मण भोज एवं भंडारा प्रसाद के साथ आयोजन का समापन किया जाएगा।
इस कथा सप्ताह में व्यासपीठ पर विराजित पूज्य दीदी सविता गोस्वामी (वाराणसी) अपनी मधुर एवं ओजस्वी वाणी से भक्ति, ज्ञान और वैराग्य की गंगा प्रवाहित करेंगी।
ग्रामवासियों ने समस्त श्रद्धालु भक्तों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण कर अपने जीवन को धन्य बनाएं।






