झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट
झालावाड़। वार्ड नंबर 19 से निर्दलीय प्रत्याशी एवं एनएसयूआई की पूर्व छात्र संघ महासचिव दीपिका शर्मा ने वरिष्ठ भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की समझाइश के बाद भारतीय जनता पार्टी को अपना समर्थन देते हुए अपना नामांकन वापस लिया।
इस अवसर पर सांसद दुष्यंत सिंह, आरपीएससी के पूर्व अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा एवं मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह राजावत की मौजूदगी में दीपिका शर्मा, गौरव शर्मा, लकी शर्मा एवं दीपक शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
संगठन के प्रति समर्पण, सक्रियता एवं पार्टी के प्रति विश्वास को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे , सांसद दुष्यंत सिंह एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देश तथा भाजपा जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा एवं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रंजीता पांडे के अनुमोदन से दीपिका शर्मा को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, झालावाड़ की जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दीपिका शर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा विश्वास व्यक्त किया कि उनके सक्रिय योगदान से महिला मोर्चा एवं संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।







