Home / News / श्रमजीवी नाविकों का तिलक लगाकर किया सम्मान: वरगी डेम में डूबे पर्यटको को दी श्रद्धांजलि….

श्रमजीवी नाविकों का तिलक लगाकर किया सम्मान: वरगी डेम में डूबे पर्यटको को दी श्रद्धांजलि….

सागर में आज दिनांक 1 मई विश्व को मजदूर दिवस पर सभी श्रमजीवी मछुआ नाविको का तिलक लगाकर मछुआ कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीदास‌ रैकवार ने सम्मान किया।
इस अवसर पर मप्र कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष रमाकांत यादव ने सभी नाविकों को समझाईश दी कि जबलपुर वरगी डेम में क्रुज डूबने से अनेक पर्यटकों की डूबकर मौत से सीख लेना होगी और सभी सवारो पर्यटकों को आवश्यक रूप से लाईफ सेफ जैकेट के बिना न बैठाए।
इस अवसर पर मप्र मछुआ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय रैकवार ने सभी नाविको के साथ बरगी डेम में डूबे पर्यटको को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि व्यक्त की।

इस अवसर पर भैयन पटेल रवि सोनी लीलाधर सूर्यवंशी सोनू यादव मुन्नालाल रैकवार पन्नालाल रैकवार ईशान रैकवार राजेश रैकवार सीताराम रैकवार नारायण रैकवार राजा रैकवार रविंद्र रैकवार देवेन्द्र रैकवार संजय पाटकर विवेक रैकवार आदि सभी उपस्थित थे।

Tagged:
[post-views]
Share
Now