गृह मंत्रीअमित शाह का ओडिशा दौरा देर रात भुवनेश्वर पहुंचे शाह…….. - Express News Bharat
October 1, 2023

Express News Bharat

Express News Bharat 24×7 National Hindi News Channel.

गृह मंत्रीअमित शाह का ओडिशा दौरा देर रात भुवनेश्वर पहुंचे शाह……..

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार देर रात ओडिशा दौरे पर भुवनेश्वर पहुंचे। बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पर भाजपा नेताओं ने उनकी अगुवानी की।

अमित शाह शनिवार आज राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना की शुरुआत करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद वह वामपंथी उग्रवाद और आपदा प्रबंधन पर बैठकों में हिस्सा लेंगे।

राज्य सचिवालय में होने वाली इन दोनों बैठकों में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी शामिल होंगे।

ओडिशा भाजपा की उपाध्यक्ष लेखाश्री सामंतसिंघर ने कहा कि अमित शाह शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। उन्होंने कहा कि ओडिशा में बीजेडी 23 साल से सत्ता में है, लेकिन लोगों को अब तक बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिल रही हैं।
इस दैरान उन्होने कहा की नवीन पटनायक को एक असफल मुख्यमंत्री कहना गलत नहीं होगा। राज्य में भाजपा का वोट शेयर 40% है, ओडिशा के लोगों ने हमेशा भाजपा का समर्थन किया है और चाहते हैं कि पार्टी सत्ता में आए।

Share
Now