Home / Breaking News / मेरठ में HIV के नाम पर ठगी? बुजुर्ग से इलाज के बहाने 2 लाख वसूलने का आरोप….

मेरठ में HIV के नाम पर ठगी? बुजुर्ग से इलाज के बहाने 2 लाख वसूलने का आरोप….

मेरठ के कंकरखेड़ा इलाके में स्थित एक निजी अस्पताल पर गंभीर आरोप लगे हैं। बागपत निवासी मोहम्मद अशरफ और उनके परिवार ने दावा किया है कि अस्पताल ने उन्हें HIV पॉजिटिव बताकर इलाज के नाम पर करीब दो लाख रुपये वसूल लिए।परिजनों के मुताबिक, कुछ समय पहले तबीयत बिगड़ने पर अशरफ को शीला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि अस्पताल की तरफ से उन्हें HIV संक्रमित होने की जानकारी दी गई, जिसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया।परिवार का कहना है कि अस्पताल ने इलाज और दवाइयों के नाम पर लगातार पैसे जमा कराए। वहीं, रिपोर्ट को लेकर डर और तनाव का माहौल भी बना दिया गया। परिजनों का आरोप है कि इस दौरान उन्हें मानसिक दबाव में रखा गया और बीमारी को लेकर सामाजिक बदनामी का डर भी दिखाया गया।मामला उस समय और गंभीर हो गया जब परिवार ने दूसरी लैब और अस्पताल में दोबारा जांच कराई। परिजनों का दावा है कि नई रिपोर्ट में HIV संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। इसके बाद परिवार ने पहली रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए अस्पताल प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।पीड़ित परिवार ने मेरठ के SSP और CMO को शिकायत देकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। शिकायत में गलत मेडिकल रिपोर्ट दिखाने, इलाज के नाम पर मोटी रकम लेने और धमकी देने जैसे आरोप लगाए गए हैं।वहीं, इस पूरे मामले के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली और निजी अस्पतालों की जवाबदेही पर भी सवाल उठने लगे हैं। अब सभी की नजर प्रशासनिक जांच पर टिकी है कि आखिर सच्चाई क्या है और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होती है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now