Home / Breaking News / पाकिस्तान कनेक्शन में हरिद्वार से युवती गिरफ्तार, करोड़ों के ट्रांजेक्शन की जांच…..

पाकिस्तान कनेक्शन में हरिद्वार से युवती गिरफ्तार, करोड़ों के ट्रांजेक्शन की जांच…..

हरिद्वार में उस वक्त हड़कंप मच गया जब जम्मू-कश्मीर STF की टीम अचानक कार्रवाई के लिए पहुंची। टीम ने एक युवती को हिरासत में लिया, जिस पर पाकिस्तान से जुड़े करोड़ों रुपये के संदिग्ध लेनदेन में शामिल होने का आरोप है। बताया जा रहा है कि युवती का संपर्क जम्मू-कश्मीर के कठुआ निवासी एक युवक से था, जिसकी गतिविधियां पहले से जांच एजेंसियों के रडार पर थीं।
सूत्रों के मुताबिक जांच के दौरान कई बैंक खातों में बड़े पैमाने पर पैसों के ट्रांजेक्शन सामने आए। इसके बाद STF ने हरिद्वार पहुंचकर पूछताछ की और युवती को गिरफ्तार कर लिया। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि आखिर यह रकम कहां से आ रही थी और किन लोगों तक पहुंचाई जा रही थी।
मामले में हवाला नेटवर्क और सीमा पार कनेक्शन की भी जांच की जा रही है। STF युवती के मोबाइल फोन, बैंक डिटेल और सोशल मीडिया अकाउंट्स को भी खंगाल रही है। सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि इस नेटवर्क में और लोग भी शामिल हो सकते हैं।
फिलहाल मामले की जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में लगी हुई हैं।

Tagged:
[post-views]
Share
Now