Home / Events / कर्नाटक में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम मुख्यमंत्री सीएम सिद्धरमैया ने दिया इस्तीफा नए मुख्यमंत्री को लेकर….

कर्नाटक में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम मुख्यमंत्री सीएम सिद्धरमैया ने दिया इस्तीफा नए मुख्यमंत्री को लेकर….

कर्नाटक की सियासत में आज बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला। सत्ताधारी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सरकार में नेतृत्व परिवर्तन के तहत मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने राज्यपाल कार्यालय पहुंचकर अपना इस्तीफा सौंपा।सूत्रों के अनुसार, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार को राज्य का अगला मुख्यमंत्री बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, इस पर अंतिम मुहर कल होने वाली कांग्रेस विधायक दल की बैठक में लगेगी, जहां नए नेता के चयन की औपचारिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने पद से इस्तीफा देने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अभिनेता राजकुमार कहा करते थे कि उनके दर्शक ही उनके भगवान हैं। उसी तरह उनके लिए संविधान ही धर्म है और मतदाता भगवान के समान हैं।

सिद्धारमैया ने मल्लिकार्जुन खरगे सहित कांग्रेस नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि वर्ष 2006 में कांग्रेस में शामिल होने के बाद से उन्हें पार्टी का पूरा समर्थन मिला। उन्होंने कहा कि दो बार मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल के दौरान सहयोगियों ने उनका भरपूर साथ दिया, जिसके लिए वे सभी के प्रति आभारी हैं। इस्तीफे के बाद मीडिया से बातचीत में सिद्धारमैया ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया है। चूंकि राज्यपाल थावर चंद गहलोत फिलहाल बेंगलुरु में मौजूद नहीं हैं, इसलिए उन्होंने राज्यपाल के सचिव को इस्तीफा सौंपा। उन्होंने कहा कि पार्टी आलाकमान के निर्देश पर उन्होंने इस्तीफा दिया है और राज्यपाल के लौटने के बाद संवैधानिक प्रक्रिया के तहत इस्तीफा स्वीकार किया जाएगा।

सीएम आवास पर हुई बैठक में डीके शिवकुमार ने सिद्धारमैया के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और दोनों नेताओं ने गले मिलकर एकजुटता का संदेश दिया। वहीं भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता संघर्ष के कारण राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार किसानों, युवाओं और गरीबों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है। दूसरी ओर डीके शिवकुमार के समर्थकों में उत्साह का माहौल है और उनके आवास के बाहर जश्न मनाया जा रहा है।अब सबकी नजर कांग्रेस विधायक दल की बैठक पर टिकी है, जहां नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

रिपोर्ट किरन

Tagged:
[post-views]
Share
Now