Home / News / खारी नदी पुलिया पर रोडवेज बस और ट्रेलर की आमने-सामने भिड़ंत, बस की केबिन क्षतिग्रस्त

खारी नदी पुलिया पर रोडवेज बस और ट्रेलर की आमने-सामने भिड़ंत, बस की केबिन क्षतिग्रस्त

ड्राइवर को गैस कटर से निकाला बाहर, चार लोग घायल; ग्रामीणों की मदद से यात्रियों को सुरक्षित निकाला
फुलिया कला–शाहपुरा केकड़ी मेगा हाईवे एनएच-12 पर शनिवार अल सुबह खारी नदी पुलिया के पास राजस्थान रोडवेज वैशाली नगर जो शाहपुरा से जयपुर जा रही थी बस और ट्रेलर के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस की ड्राइवर साइड की केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया और अधिकांश यात्री सुरक्षित रहे।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। बस चालक के केबिन में फंस जाने से उसे गैस कटर की मदद से बाहर निकाला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर काफी तेज थी और समय रहते राहत कार्य नहीं होता तो हादसा और भी गंभीर हो सकता था।
सूचना मिलने पर पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा। एएसआई प्रभु सिंह, कांस्टेबल मनीष कुमार तथा 112 वाहन चालक अमित कुमार पारीक ने घटनास्थल का जायजा लिया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
हादसे में बस चालक मदनलाल पुत्र शंकरलाल जाट निवासी प्रान्हैड़ा (टोडारायसिंह, जिला टोंक), परिचालक जगदीश पुत्र सीताराम जाट निवासी नथमलपुरा (फागी, जयपुर), शरीफन बानो पत्नी फकीर मोहम्मद निवासी भदेसर (चित्तौड़गढ़) तथा अफसाना बानो पत्नी आरिफ मोहम्मद निवासी भदेसर (चित्तौड़गढ़) घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कादेड़ा ले जाया गया, जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया। थानाधिकारी भवानी सिंह शेखावत ने बताया कि चालक की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर ट्रेलर को डिटेन कर थाने में खड़ा करवाया गया है, जबकि रोडवेज बस को सुरक्षित स्थान पर रखवाया गया है। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण पुलिया पर गड्ढे और वाहन का असंतुलित होना सामने आया है। मामले की जांच जारी है।

रिपोर्टर पप्पू लाल पंचोली

Tagged:
[post-views]
Share
Now