Home / Crime / 100 रुपये के विवाद में दोस्त बना कातिल, जंगल में मिला 10 साल के मासूम का क्षत-विक्षत शव ….

100 रुपये के विवाद में दोस्त बना कातिल, जंगल में मिला 10 साल के मासूम का क्षत-विक्षत शव ….

राजस्थान के कोटा से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां महज 100 से 200 रुपये के विवाद में एक नाबालिग ने अपने ही 10 साल के दोस्त की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को जंगल में फेंक दिया गया, जहां जंगली जानवरों ने शव को नोच डाला और सिर धड़ से अलग हो गया। पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना कोटा के रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान 10 वर्षीय मयंक मीणा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मयंक 25 मई की शाम खेलने के लिए घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले गए, जिनमें मयंक आखिरी बार अपने नाबालिग दोस्त के साथ दिखाई दिया।

जांच के दौरान मंगलवार देर रात वर्कशॉप के सामने झाड़ियों में मयंक का शव बरामद हुआ। शव बुरी तरह क्षत-विक्षत था। पुलिस के मुताबिक बच्चे के सिर पर पत्थर से वार कर हत्या की गई थी। शव जंगल में फेंक दिया गया, जहां जंगली जानवरों ने उसे नोच डाला, जिससे सिर धड़ से अलग हो गया। घटनास्थल से खून से सना पत्थर भी बरामद किया गया है।

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि मयंक और आरोपी नाबालिग के बीच करीब 100 रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद में आरोपी ने गुस्से में आकर वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है। एक मामूली रकम के विवाद ने दोस्ती को खौफनाक हत्या में बदल दिया। इस वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now