Home / Updates / “हिमाचल की प्राचीन बहुपति परंपरा फिर जीवित: दो भाइयों ने एक युवती से रचाई शादी!”

“हिमाचल की प्राचीन बहुपति परंपरा फिर जीवित: दो भाइयों ने एक युवती से रचाई शादी!”

हिमाचल प्रदेश से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर हर कोई हैरान है। यहां शिलाई गांव में दो भाइयों ने एक ही युवती से शादी की है। ये सभी लोग हट्टी जनजाति से संबंध रखते हैं और इसी जनजाति की प्राचीन बहुपति परंपरा के तहत दोनों भाइयों ने एक ही युवती से शादी रचाई है। इस शादी में गांव के लोग भा शामिल हुए और धूमधाम से यह शादी पूरी हुई

सिरमौर जिले के ट्रांस-गिरी इलाके में हुई बहुपति प्रथा पर आधारित एक शादी की रस्में 12 जुलाई से तीन दिनों तक चलीं, जिसमें दुल्हन सुनीता चौहान और दूल्हे प्रदीप व उनके भाई कपिल ने बिना किसी दबाव के इस निर्णय को अपनाने की बात कही है। स्थानीय लोकगीत और नृत्यों के बीच यह विवाह समारोह हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।यह विवाह हट्टी जनजाति की प्राचीन बहुपति परंपरा से जुड़ा है, जो पैतृक संपत्ति के बंटवारे को रोकने के लिए प्रचलित थी। हालांकि, महिलाओं में साक्षरता और आर्थिक विकास के कारण ऐसे मामले कम हुए थे। विशेषज्ञों के अनुसार, इस परंपरा के पीछे आज भी संपत्ति से जुड़े कई मुद्दे हैं। अब देखना होगा कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं में कमी आएगी या नहीं।

Tagged:
[post-views]
Share
Now