अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
बिलाईगढ//5 सितंबर शिक्षक दिवस के अवसर पर बिलाईगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला मड़कडी के सक्रिय और नवाचारी शिक्षक हेमन्त कुमार श्रीवास को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया। राजभवन में आयोजित गरिमामय समारोह में महामहिम राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा द्वारा उन्हें सम्मानित कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।
यह सम्मान उन्हें शिक्षा में नवाचार,जादुई पिटारा का निर्माण व खिलौना संग्रहालय का निर्माण किया है, टी एल एम से अध्यापन,कठपुतली कला से उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने, समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान, राष्ट्रीय महत्व के कार्यों में सहभागिता,शाला में भौतिक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने महत्वपूर्ण भूमिका के लिए राज्यपाल पुरुस्कार प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि हेमन्त कुमार श्रीवास नगर पंचायत पवनी के प्रथम शिक्षक हैं, जिन्हें राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
नवाचारपूर्ण एवं गतिविधि आधारित शिक्षण के माध्यम से शिक्षा को अधिक प्रभावी और रोचक बनाने के लिए कई गतिविधियों को अपनाया है,नियमित रूप से विद्यालय से जोड़ने तथा उनके शैक्षिक विकास के लिए सकारात्मक एवं प्रेरणादायी वातावरण तैयार करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके निरंतर प्रयासों से विद्यालय की छात्रों में शिक्षा के प्रति रुचि,आत्मविश्वास एवं क सक्रिय सहभागिता को बढ़ावा मिला है।
ग्रामीण अंचल में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने, बच्चों में सीखने के प्रति रुचि विकसित करने तथा लिए हेमन्त श्रीवास निरंतर प्रयासरत रहे हैं। उनके समर्पण एवं उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए उन्हें राज्य स्तर पर यह महत्वपूर्ण सम्मान प्रदान किया गया। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि से नगर पंचायत पवनी का गौरव बढ़ा है
इस अवसर पर शिक्षक हेमन्त कुमार श्रीवास ने कहा कि ‘डॉ.
सर्वपल्ली राधाकृष्णन पेशे से शिक्षक थे। बल्कि स्वभाव से भी शिक्षक थे। हमें भी स्वभाव से शिक्षक बनकर समाज के लिए कार्य करना चाहिए। सही मायने में शिक्षक वही है जो बच्चों की शैक्षिक योग्यता बढ़ाने के साथ-साथ समाज को भी सही दिशा दे।’ उनकी इस उपलब्धि से शिक्षा जगत में हर्ष की लहर है।
हेमन्त श्रीवास के इस उपलब्धि से शाला परिवार से प्रधान पाठक राजकुमार वर्मा ,संतोष साहू,पुष्पेंद्र साहू मड़कडी के सरपंच शौखी बाई नन्दू पटेल ,जनपद सदस्य अशोक पटेल व मड़कडी समस्त नागरिक ने खुशी जाहिर कर बधाई दी ,
नगर पंचायत पवनी के अध्यक्ष कुलदीपक साहू, उपाध्यक्ष नन्दू साहू ,अरुण साहू ,लीलाम्बर साहू,लोकनाथ साहू ,अरुण साहू,गणेश साहू,राजेश चौहान, नंदलाल साहू,पिंटू साहू,व समस्त पार्षदगण व विकासखंड शिक्षा अधिकारी सत्यनारायण साहू ,अरुण साहू,ईश्वर साहू,पटेल सर,प्रदीप साहू,पदमन साहू ,कोमल साहू,खेमराज साहू,दिनेश साहू,संदीप श्रीवास, नीरज साहू कुमारी साहू सीमा चौरसिया, सरोजनी साहू,योगेशरी साहू,एवं अंचल के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ,बड़े भाई महेन्द्र श्रीवास ने हर्ष व्यक्त करते हुए शिक्षक हेमन्त श्रीवास को उज्ज्वल की शुभकामनाएं व बधाई दी है।






