Home / Updates / शी से हैंडशेक, पुतिन से हग… क्या मोदी के इशारों में छिपा बड़ा संदेश…..

शी से हैंडशेक, पुतिन से हग… क्या मोदी के इशारों में छिपा बड़ा संदेश…..

चीन के तियानजन में हुई शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अंदाज़ सबका ध्यान खींचने वाला रहा। उनकी हर मुस्कान, हर हैंडशेक और हर जेस्चर में छिपा था एक साफ संदेश—भारत किसके साथ खड़ा है और किससे दूरी बनाए हुए है। समिट के दौरान मोदी का रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से गले लगना और गाड़ी में साथ बैठकर लंबी बातचीत करना सुर्खियों में रहा। वहीं, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से हाथ मिलाना और तुर्किये के राष्ट्रपति एर्दोआन की पीठ थपथपाना दोस्ती का संकेत देता रहा। लेकिन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को अनदेखा करना सबसे बड़ा मैसेज बन गया।

ALSO READ : https://expressnewslive.tv/gold-crossed-1-05-lakh-silver-also-witnessed-record-breaking-volatility-why-such-a-surge/

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुतिन करीब 10 मिनट तक पीएम मोदी का इंतजार करते रहे और फिर दोनों एक ही गाड़ी में 45 मिनट तक बातचीत करते रहे। इसके बाद हुई द्विपक्षीय बैठक भी एक घंटे से ज्यादा चली। कई मौकों पर मोदी और पुतिन को हंसी-मजाक करते देखा गया, जिससे दोनों देशों की करीबी का अंदाज़ा लगाया जा सकता है। दूसरी तरफ वायरल वीडियो में दिखा कि जब मोदी और पुतिन गहरी बातचीत में मशगूल होकर आगे बढ़ रहे थे, तो पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ अकेले खड़े रह गए। यह नज़ारा खुद-ब-खुद बहुत कुछ कह गया।

[post-views]
Share
Now