Home / News / जीएसटी और आबकारी विभाग ने मिलकर सरसावा चेक पोस्ट पर चलाया चेकिंग अभियान…..

जीएसटी और आबकारी विभाग ने मिलकर सरसावा चेक पोस्ट पर चलाया चेकिंग अभियान…..

उप आबकारी आयुक्त सुधीर कुमार अपने नवाबगंज कार्यालय पर एक बैठक का संचालन किया जिसमें जीएसटी के एडिशनल कमिश्नर और कई अधिकारी पहुंचे थे
उप आबकारी आयुक्त सुधीर कुमार के द्वारा दोनों विभागों को मिलाकर एक टीम बनाई गई है और एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया है जिस पर दोनों विभाग के अधिकारी आपसी सहयोग से परवर्तन कार्य तालमेल द्वारा करेंगे
कल देर रात तक सरसावा चेक पोस्ट पर एडिशनल कमिश्नर वाणिज्य विभाग अभय गंगवार,
आबकारी निरीक्षक संजीव कुमार, आबकारी निरीक्षक शिखर श्रीवास्तव, इन तीनों अधिकारियों ने अपने स्टाफ के साथ हाईवे पर बने होटल और अन्य राज्यों से आने वाले वाहनों को चेकिंग द्वारा निकल गया जिससे कि उत्तर प्रदेश का रेवेन्यू घट ना सके चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब से आने वाली अवैध शराब बिना जीएसटी के अवैध सामान ले जाने वालों पर यह टीम कार्यवाही करेगी
उप आबकारी आयुक्त सुधीर कुमार ने बताया कुछ दिन पहले वाणिज्य कर विभाग के कई अधिकारियों के साथ मैंने एक बैठक की थी जिसमें मैंने एक टीम का गठन किया है जिससे कि जीएसटी और अवैध शराब उत्तर प्रदेश राज्य में प्रवेश न कर पाए यह टीम 24 घंटे सरसावा चेक पोस्टों पर और अन्य चेक पोस्टों पर भी मंडल में कार्य करेगी
टीम में प्रधान आबकारी सिपाही कुलदीप सिंह, देवेंद्र सिंह, बाबूलाल, अतुल खोखर, नीरज, सम्मिलित रहे

रिपोर्ट
नीरज जॉय

Tagged:
[post-views]
Share
Now