यूपी के बागपत में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर दिया। यहां एक युवक ने रिश्तों की सारी हदें पार करते हुए अपनी ही ‘बहन’ जैसे रिश्ते को कलंकित कर डाला।
एकतरफा प्यार और संबंध बनाने की जिद…
जानकारी के मुताबिक युवक लंबे समय से उस युवती से एकतरफा प्यार करता था। वह जबरन संबंध बनाने की जिद करता रहा। युवती ने इसका कड़ा विरोध किया तो आरोपी ने हैवानियत की हदें पार कर दीं।
गुस्से में उसने फावड़ा उठाया और वार कर युवती की बेरहमी से हत्या कर दी। खून से लथपथ युवती की लाश देखकर गांव में सनसनी फैल गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही हैं।
यह वारदात सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि भाई-बहन जैसे पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाली घटना है। समाज और परिवार दोनों को झकझोर देने वाला यह मामला एक बार फिर सवाल खड़े करता है कि आखिर ऐसे दरिंदों को रोकने का रास्ता क्या है?






