Home / News / करेली में श्वेतांबर समाज द्वारा पर्यूषण पर्व का भव्य समापन ,श्वेतांबर समाज द्वारा भगवान महावीर की भव्य शोभायात्रा निकाली गई

करेली में श्वेतांबर समाज द्वारा पर्यूषण पर्व का भव्य समापन ,श्वेतांबर समाज द्वारा भगवान महावीर की भव्य शोभायात्रा निकाली गई

रिपोर्ट – समीरज जैन

करेली: जैन श्वेतांबर समाज द्वारा पर्यूषण पर्व के पावन अवसर पर करेली में धार्मिक उत्साह और भक्ति भाव के साथ विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। पर्व के अंतिम दिन, पुरानी परंपरानुसार भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा को विशेष विमान में विराजमान कर नगर के प्रमुख मार्गों से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई।ढोल-ढमाकों, गाजे-बाजे और महावीर जयकारों के बीच शोभायात्रा में श्रावक-श्राविकाएं धर्म के उल्लास में झूमते हुए शामिल हुए। शोभायात्रा की अगुवाई जिनशासन धर्म के प्रतीक ध्वज को लेकर युवक कर रहे थे, जो धर्म के प्रति युवाओं की आस्था और ऊर्जा को दर्शाता है।इस अवसर पर समाजजनों ने जैनम जयति शासनम्म,वंदेवीरम,जय महावीर जैसे उद्घोषों के साथ वातावरण को धर्ममय बना दिया। कार्यक्रम में श्वेतांबर जैन समाज के अलावा कई जनप्रतिनिधि, महिलाएं, बच्चे और बड़ी संख्या में समाज के अनुयायी सम्मिलित हुए।पर्यूषण पर्व जैन धर्म में आत्मशुद्धि और आत्मकल्याण का पर्व माना जाता है। इस पर्व के अंतिम दिन मैत्री दिवस मनाया गया, जिसमें समाज के लोग एक-दूसरे से वर्ष भर में हुई भूल-चूक के लिए क्षमा मांगते हैं। यह पर्व आत्म-परिवर्तन और अहिंसा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now