रिपोर्ट संजय मिश्रा
पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियो के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी उपेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली कर्वी पुलिस टीम ने 04 अभियुक्तों को चोरी की मोटर साईकिल सहित 60 किलोग्राम लोहे की पुल्ली के साथ गिरफ्तार किया।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 25.08.2025 को वादी पंकज गुप्ता पुत्र रामआसरे गुप्ता निवासी सर्राफा बाजार बल्दाऊगंज थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट द्वारा थाना कोतवाली कर्वी में सूचना दिया गया कि दिनांक 24.08.2025 की रात्रि में दुकान के सामने रखे लोहे की पुल्ली वजन करीब 150 किलोग्राम को अज्ञात चोरों द्वारा नीले रंग के ई-रिक्शा पर लादकर चोरी कर ले जाना । इस सूचना पर मु0अ0सं0 544/25 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात चोर व नीले रंग का ई-रिक्शा पंजीकृत किया गया । पुलिस अधीक्षक द्वारा चोरी की घटना के सफल अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी को निर्देशित किया गया था। आज दिनांक 29.08.2025 को उ0नि0 श्री संत प्रसाद एवं उनकी टीम को मुखबिर द्वारा सूचना दिया गया कि आपके मुकदमें से सम्बन्धित कुछ लोग नीले रंग की ई-रिक्शा से व एक मोटर साइकिल के साथ पहाड़ी की ओर रोड के किनारे खड़े होकर कही जाने की फिराक में है। इस सूचना पर विश्वास करते हुए बताये हुये स्थान की ओर चल दिये कि जैसे निषाद ढ़ाबा के पास पहुंचे ही थे कि कुछ लोग गाड़ी की रोशनी में सड़क पटरी पर ई-रिक्शा के बगल एक मोटर साइकिल सवार से कुछ बाते कर रहे है। थाना कोतवाली कर्वी पुलिस टीम द्वारा हिकमत अमली का प्रयोग करते हुए चारों व्यक्तियों को पकड़ लिया गया । पकड़े गये व्यक्तियों से नाम पता पूंछते हुए जामा तलाशी ली गयी तो 1. पुष्पेन्द्र निषाद पुत्र स्व0 बच्चा निषाद निवासी कुली तलैया सोनेपुर थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट 2. बाले पटेल पुत्र बुद्धू पटेल निवासी पासी तिराहा सोनेपुर थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट 3. अमित यादव पुत्र देशराज यादव निवासी ग्राम चकमाली सीतापुर थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट 4.विजय उर्फ रिंकू पुत्र बिट्टी निषाद निवासी सिंचाई विभाग के बगल बहादुरपुर थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट बताया । मोटर साइकिल के बारे में पूछा गया तो विजय उर्फ रिंकू ने बताया कि यह मोटर साइकिल मैनें बांदा जिले से चुराया था । मोटर साइकिल स्पेलेण्डर प्लस का निरीक्षण किया गया तो नम्बर प्लेट नही है। मो0सा0 का इंजन नं0 व चेचिस नं0 स्पष्ट पठनीय नही हैं। पकड़े गये व्यक्तियों से ई-रिक्शा के बारे में पूछा गया तो पुष्पेन्द्र निषाद द्वारा बताया गया कि यह ई-रिक्शा हमने अभी नया खरीदा है जिसके कागजात अभी एजेन्सी में है। ई-रिक्शा की तलाशी ली गयी तो सफेद रंग की बोरी की पल्ली से ढका हुआ 06 नग छोटे बड़े लोहे की पुल्ली कुल 60 किलोग्राम सकरी से बधी है। लोहे की पुल्ली के बारे में पूंछा गया तो इधर-उधर की बाते करते हुए बताया गया कि सर्राफा बाजार बल्दाऊगंज कर्वी से इसी ई-रिक्शा को ले जाकर लोहे की पुल्ली चोरी कर लिये थे। वादी पंकज गुप्ता से सम्पर्क कर पहचान करायी गयी तो बताये कि यही लोहे की पुल्ली है जो चोरी हुआ था। इस पर कारण गिरफ्तारी बताते हुए आज दिनांक 29.08.2025 को समय करीब 01.00 ए0एम0 बजे उपरोक्त लोगों को गिरफ्तार किया गया। बरामद चोरी की मोटर साइकिल के सम्बन्ध में थाना कोतवाली कर्वी मु0अ0सं0 552/2025 धारा 317(2) बीएनएएस व 35 बीएनएसएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा को अन्तर्गत धारा 207 एम0वी0 एक्ट में सीज किया गया।






