रिपोर्ट नईम सागर
ऑपरेशन सवेरा”
“नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर”
एसओजी टीम शामली व थाना कैराना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही व “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के क्रम में 02 मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार कब्जे से अवैध 04 किलो 102 ग्राम स्मैक (अन्तर्राष्ट्रीय अनुमानित कीमत करीब 04 करोड़ 10 लाख 20 हज़ार रुपये), स्मैक बिक्री से प्राप्त 33,000/- रुपये नगदी बरामदः-
श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के कुशल नेतृत्व में परिक्षेत्र सहारनपुर के अंतर्गत मादक पदार्थों/नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी रोकथाम हेतु एक विशेष अभियान “ऑपरेशन सवेरा : नशे के अंधकार से, जीवन के उजाले की ओर” चलाया जा रहा है ।
इसी अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक शामली श्री एन0पी0 सिंह के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक शामली श्री सुमित शुक्ला के प्रभावी नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी कैराना के निकट पर्यवेक्षण में आज दिनांक 22.11.2025 को एसओजी टीम शामली व थाना कैराना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में 02 मादक पदार्थ तस्कर 1.गय्यूर पुत्र गुलमौहम्मद निवासी ग्राम गढीबेसक थाना सनौली जनपद पानीपत (हरियाणा) 2.नवीन उर्फ धोनी पुत्र गुलामनवी निवासी ग्राम गंदराऊ थाना कैराना जनपद शामली हाल पता भारत नर्सिंग होम के पीछे खुरगान रोड़ कस्बा व थाना कैराना जनपद शामली को अवैध 04 किलो 102 ग्राम स्मैक (अन्तर्राष्ट्रीय अनुमानित कीमत करीब 04 करोड़ 10 लाख 20 हज़ार रुपये), स्मैक बिक्री से प्राप्त 33,000/- रुपये सहित गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कैराना पर मु0अ0सं0 738/25 धारा 8/21 एनडीपीएस अधिनियम पंजीकृत किया गया है । अभियुक्तगण गय्यूर व नवीन उर्फ धोनी उपरोक्त के मादक पदार्थो तस्करी के अवैध कारोबार के सम्बन्ध में FORWARD AND BACKWARD LINKS की जांच की जा रही है ।
पूछताछ का विवरणः- अभियुक्त गय्यूर पुत्र गुलमौहम्मद निवासी ग्राम गढीबेसक थाना सनौली जनपद पानीपत नें पूछताछ पर बताया कि राजस्थान के रहने वाले विक्रम से मेरी फोन पर बात होती थी तथा विक्रम मेरे घर पर कोरियर के माध्यम से कच्चा माल भेज देता था तथा माल के पैसे विक्रम द्वारा दिये गये उसके बैक खाते में डाल देता हूँ । मैं कच्चे माल को लेकर अपने दूर के रिश्तेदार नवीन उर्फ धोनी पुत्र गुलामनवी के घर पर आ जाता था और यही पर हम दोनो मिलकर माल को छोटी-छोटी मात्रा में स्मैक के रुप में तैयार करके इन्तजार व फारूख निवासीगण ग्राम बसेडा थाना कैराना जनपद शामली तथा सावेज निवासी कस्बा व थाना कांधला जनपद शामली व अन्य काफी लोगो को फुटकर में दे देते थे। जिससे हमे अच्छा मुनाफा हो जाता है ।
नाम व पता अभियुक्तगण-
1.गय्यूर पुत्र गुलमौहम्मद निवासी ग्राम गढीबेसक थाना सनौली जनपद पानीपत (हरियाणा) ।
2.नवीन उर्फ धोनी पुत्र गुलामनवी निवासी ग्राम गंदराऊ थाना कैराना जनपद शामली हाल पता भारत नर्सिंग होम के पीछे खुरगान रोड़ कस्बा व थाना कैराना जनपद शामली ।
बरामदगी का विवरणः-
1.अवैध 04 किलो 102 ग्राम स्मैक (अन्तर्राष्ट्रीय अनुमानित कीमत करीब 04 करोड़ 10 लाख 20 हज़ार रुपये) ।
2.स्मैक बिक्री से प्राप्त 33,000/- रुपये ।
आपराधिक इतिहास अभियुक्त गय्यूर उपरोक्तः-
1.मु0अ0सं0 738/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस अधिनियम थाना कैराना जनपद शामली ।
आपराधिक इतिहास अभियुक्त नवीन उर्फ धोनी उपरोक्तः-
1.मु0अ0सं0 738/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस अधिनियम थाना कैराना जनपद शामली ।
2.मु0अ0सं0 182/2019 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना कैराना जनपद शामली ।
3.मु0अ0सं0 612/2022 धारा 4/25 आयुध अधिनियम थाना कोतवाली शामली जनपद शामली ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1.श्री समयपाल अत्री प्रभारी निरीक्षक थाना कैराना जनपद शामली ।
2.उ0नि0 श्री कुलदीप कुमार प्रभारी एसओजी टीम शामली ।
3.उ0नि0 श्री यूनुस खान थाना कैराना जनपद शामली ।
4.उ0नि0 श्री जितेन्द्र कुमार थाना कैराना जनपद शामली ।
5.उ0नि0 श्री गौरव चौहान थाना कैराना जनपद शामली ।
4.है0का0 शहजाद अली थाना कैराना जनपद शामली ।
5.है0का0 रिंकू थाना कैराना जनपद शामली ।
6.है0का0 ललित शर्मा थाना कैराना जनपद शामली ।
7.है0का0 ज्योति प्रकाश थाना कैराना जनपद शामली ।
8.है0का0 राहुल थाना कैराना जनपद शामली ।
9.है0का0 सचिन थाना कैराना जनपद शामली ।
10.है0का0 दिनेश कुमार थाना कैराना जनपद शामली ।
11.है0का0 प्रदीप कुमार एसओजी टीम शामली ।
12.है0का0 हरवेन्द्र कुमार एसओजी टीम शामली ।
13.का0 रोहित एसओजी टीम शामली ।
14.का0 ललित एसओजी टीम शामली ।
15.का0 मोहित चिकारा एसओजी टीम शामली ।
पुलिस की अपीलः-
शामली पुलिस जनपद के सभी नागरिकों से अपील करती है कि इस अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। “नशे के अंधकार से, जीवन के उजाले की ओर” बढ़ते हुए हम सब मिलकर जनपद शामली को नशामुक्त बनाने का संकल्प लें ।
“नशे के अंधकार से उजाले की ओर: SOG शामली व कैराना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 2 तस्कर गिरफ्तार”






