Home / Crime / हरदोई बना साइबर ठगी का हब! एक ही दुकानदार ने बेचे 99 सिम, देशभर में फैला फर्जीवाड़ा….

हरदोई बना साइबर ठगी का हब! एक ही दुकानदार ने बेचे 99 सिम, देशभर में फैला फर्जीवाड़ा….

उत्तर प्रदेश के हरदोई से देशभर में फैल रही साइबर ठगी की बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि ठगों ने 99 मोबाइल सिम का इस्तेमाल करके अलग-अलग राज्यों में बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी की। हैरानी की बात यह है कि ये सारे सिम एक ही मोबाइल विक्रेता ने जारी किए थे, और इन्हें एक ही चैनल के जरिये साइबर गिरोह तक पहुँचाया गया।हरदोई पुलिस को लगातार अलग-अलग राज्यों से इन सिम नंबरों के चलते लोकेशन और CDR मैच होने की जानकारी मिली। जब नंबरों का बैक-ट्रैक किया गया तो पता चला कि सभी सिम एक ही रिटेलर की दुकान से एक्टिवेट किए गए थे।

कितनी बड़ी ठगी?

अभी तक की जांच में इन 99 सिम से 215 से ज्यादा फर्जी कॉलिंग ऑपरेशन के लिंक मिले हैं। शुरुआती अनुमान है कि गिरोह ने करोड़ों रुपए की ठगी इन्हीं नंबरों के जरिए की है।

पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मोबाइल दुकानदार हिरासत मे एजेंट की तलाश राज्यों की पुलिस के साथ समन्वय सिम प्रोवाइडर कंपनियों से जवाब-तलब डिजिटल फुटप्रिंट से गिरोह की पहचान जारीक्यों खतरनाक है यह मॉडल?ये नेटवर्क एक ही जगह से bulk सिम लेकर पूरे देश में इस्तेमाल करते हैं। इससे न तो कॉल ट्रेस होती है और न ही असली आरोपी पकड़े जाते हैं। हरदोई वाला मामला इसी पैटर्न का सबसे बड़ा खुलासा माना जा रहा है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now