नवादा: अक्टूबर 2025
स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और Elsevier की रिपोर्ट के मुताबिक़,
क़तर यूनिवर्सिटी के प्रो. डॉ. अतीफ़ इक़बाल को लगातार छठे साल दुनिया के टॉप 2% साइंटिस्ट्स में जगह मिली है।
बिहार के नवादा ज़िले के रहने वाले डॉ. इक़बाल इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के आलमी सायंस लीडर माने जाते हैं।
उन्होंने अपनी Ph.D. यूके से की है और क़तर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में प्रोफेसर हैं।
उनका काम Renewable Energy Systems, Power Electronics और Automation जैसे क्षेत्रों में अहम योगदान रखता है।
उनका कहना है — “यह मेरी नहीं, बल्कि क़तर यूनिवर्सिटी की विज़न और रिसर्च सोच की जीत है।”
📡 यह सम्मान क़तर यूनिवर्सिटी की ग्लोबल साइंस लीडरशिप को और मज़बूत करता है।
रिपोर्टिंर: सैयद फ़रहान अहमद








