Home / News / जिलाध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे पंडित बलराम प्रसाद पाण्डेय

जिलाध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे पंडित बलराम प्रसाद पाण्डेय

अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
कोरबा//ब्रह्मण समाज के प्रख्यात समाजसेवी और राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने वाले पंडित बलराम प्रसाद पाण्डेय इन दिनों जिले की राजनीति में एक सशक्त चेहरा बनकर उभरे हैं। वर्तमान में वे जिला उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं, किंतु अब उन्हें जिलाध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार के रूप में देखा जा रहा है।

पंडित पाण्डेय न केवल सामाजिक रूप से सक्रिय हैं बल्कि राजनीतिक क्षेत्र में भी उनकी गहरी पकड़ है। वे लंबे समय से संगठन के लिए निष्ठापूर्वक कार्य कर रहे हैं और उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है।
विशेष रूप से शक्ति, जैजैपुर और चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्रों में उनका मजबूत जनाधार और व्यापक जनसंपर्क नेटवर्क है। इन तीनों विधानसभा क्षेत्रों में उन्होंने वर्षों से संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

राजनीतिक सूत्रों की मानें तो पंडित बलराम प्रसाद पाण्डेय का नाम अब शीर्ष नेतृत्व तक चर्चा में है। वे नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्स्ना महंत के करीबी सहयोगी हैं। दोनों वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में उन्होंने संगठनात्मक अनुभव और नेतृत्व क्षमता विकसित की है।

सामाजिक क्षेत्र में भी पाण्डेय जी का योगदान उल्लेखनीय रहा है। उन्होंने विभिन्न धार्मिक आयोजनों, सामाजिक कार्यक्रमों और जनहित के अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाई है। लोगों से सीधा संवाद और सुलभ स्वभाव के कारण वे जनता के बीच लोकप्रिय हैं।

संगठन के कार्यकर्ताओं का कहना है कि पंडित पाण्डेय हमेशा आम कार्यकर्ताओं के साथ खड़े रहते हैं। उन्होंने कई बार क्षेत्रीय समस्याओं को पार्टी मंचों पर प्रभावी ढंग से उठाया है। यही कारण है की कार्यकर्ताओं से लेकर वरिष्ठ नेताओं तक, सभी उन्हें एक सक्षम और समर्पित नेता के रूप में देखते हैं।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि पंडित बलराम प्रसाद पाण्डेय को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जाती है, तो संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिल सकती है। उनकी नेतृत्व क्षमता, ईमानदारी और जनता से सीधा जुड़ाव संगठन के विस्तार में मील का पत्थर साबित हो सकता है।

पंडित पाण्डेय ने एक बातचीत में कहा —

“मेरा उद्देश्य केवल पद प्राप्त करना नहीं है, बल्कि संगठन को मज़बूत करना और समाज की सेवा करना है। पार्टी नेतृत्व जिस भी जिम्मेदारी के लिए मुझे योग्य समझेगा, मैं उसे पूरी निष्ठा से निभाऊँगा।”

उनकी सादगी, संगठन के प्रति समर्पण और तीनों विधानसभा क्षेत्रों में प्रभावशाली उपस्थिति उन्हें जिलाध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे खड़ा करती है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now