(रिपोर्ट- नेहाल अख्तर)
(Express news bharat)
(जिला संवाददता बलिया)
बलिया जनपद के रसड़ा में क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शारदा नारायन हॉस्पिटल मऊ द्वारा 1 अगस्त 2026 शनिवार को प्रातः 11:00 से गांधी पार्क रसड़ा में नि:शुल्क मेगा चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया है। शिविर में अस्पताल के चेयरमैन एवं डायरेक्टर डॉ संजय सिंह के मार्गदर्शन में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों की निःशुल्क जाँच एवं परामर्श देंगे प्रसिद्ध लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. मलिक अताउर रहमान पित्त की थैली की पथरी, किडनी की पथरी, फिस्टुला,हर्निया एवँ विभिन्न प्रकार की गांठो से सम्बंधित रोगियों की सफल जांच करेंगे। शिविर से ऑपरेशन कराने वाले मरीजों की 50% तक की विशेष छूट प्रदान की जाएगी। वही नेत्र विशेषज्ञ डॉ मालविका रॉय द्वारा आँखों का संपूर्ण जाँच किया जाएगा। तथा पात्र मरीजों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन निःशुल्क किया जाएगा। अस्पताल प्रशासन के अनुसार शिविर में कार्डियोलॉजी,आर्थोपेडिक्स, स्त्री एवं प्रस्तुत रोग, यूरोलॉजी, नेत्र न्यूरोलॉजी, नेत्र रोग, जनरल मेडिसिन तथा अन्य बीमारियों से संबंधित मरीजों की जाँच परामर्श और आवशयक चिकित्सकीय सलाह दी जाएगी। इस शिविर के आयोजक डॉ रिजवान अंसारी है। कार्यक्रम में रसड़ा नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन बशिष्ठ नारायण सोनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस आयोजन में भाजपा के वरिष्ठ नेता अविनाश सोनी तथा राजेश सोनी का भी सहयोग रहेगा।अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों को समय से उपस्थित हो कर इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।







