(रिपोर्ट- नेहाल अख्तर)
(Express news bharat)
(जिला संवाददता बलिया)
बलिया। रसड़ा अधिवक्ता बार एसोसिएशन सिविल न्यायालय रसड़ा के वार्षिक चुनाव 2026-27 का घोषणा सोमवार को पदाधिकारियों के बैठक के बाद कर दिया गया। एलडर कमेटी के चेयरमैन इंद्रदेव प्रसाद यादव, निर्वाचन अधिकारी भरत तिवारी एवं लाल बहादुर सिंह की उपस्थिति में चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया गया जिसमें 29 जुलाई 2026 को नामांकन, पर्चा दाखिला एवं पर्चा वापसी एवं जांच की कार्रवाई होगी वहीं एक अगस्त 2026 को सुबह 10 से 3 बजे तक मतदान सम्पन्न होगा और उसी दिन मतगणना एवं घोषणा कर दी जाएगी।





