कस्बा पुरकाजी के पुराने हाइवे पर आशु फरीदी की बाइक सर्विस व रिपेयरिंग की दुकान में आग लगने से लगभग 5 बाइक और अन्य सामान जलकर राख हो गया। इस घटना में करीब 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हलवाइयांन मस्जिद के नजदीक एक बाइक सर्विस व रिपेयरिंग की दुकान में आग लगने से 5 बाइक और अन्य सामान जलकर राख हो गया। दुकान से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने दुकानदार को सूचना दी। दुकानदार ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचित किया। सूचना पर अरुण दीवान मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को सूचना दी। इसके बाद दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

दुकानदार द्वारा करीब 5 लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई गई है। गनीमत रही कि मौके पर दमकल की टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया लिया क्योंकि आस पास सेनेटरी की दुकान थी जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
पीड़ित ने सरकार व जिला प्रशासन से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है।






