Home / Updates / नावकोठी थाना परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन

नावकोठी थाना परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन

सेवानिवृत्त उपरान्त एसआई अशोक बाबू को दी गई विदाई

नावकोठी/बेगूसराय/
नावकोठी थाना परिसर में एस आई अशोक कुमार के सेवानिवृत उपरांत विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इसकी अध्यक्षता एसडीपीओ बखरी कुंदन कुमार ने की।वक्ताओं ने सेवा निवृत एसआई अशोक कुमार के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। एसडीपीओ ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अशोक बाबू अपने कर्तव्यों के प्रति सदा सचेष्ट रहते थे।जहां जिस समय जरूरत पड़ी वरीय पदाधिकारियों के आदेश का सम्मान करते हुए अपने दायित्व के प्रति तत्पर रहते थे।उन्होंने उनके दीर्घायु जीवन की कामना की।सर्किल इंस्पेक्टर आनंद कुमार ने पुलिस विभाग में इन्हें योग्य पदाधिकारी बताया।वहीं उन्होंने कहा कि कार्यरत पदाधिकारी को उनके कार्य करने के तरीकों से सीख लेनी चाहिए।थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि आज तक इनको जो भी कार्य सौंपा गया उसमें तत्परता दिखाते हुए कार्य संपादन किया।उनके भय से शराब कारोबारी और तस्कर कांपते थे।इनके सेवानिवृत्ति होने पर हम सबों के बीच इनकी कमी महसूस होगी।मुखिया संघ के जिला महासचिव, प्रखंड अध्यक्ष व नावकोठी के मुखिया राष्ट्रपति कुमार बिङ्डू ने इनकी प्रशंसा करते हुए कहा कि आम लोगों को थाना पर सम्मान देने में तत्पर रहते थे।पीड़ित की बात गौर से सुनते थे और अविलंब कार्रवाई करते थे।खासकर गरीब व बूढ़ी महिलाओं की व्यथा का निराकरण करने का प्रयास करते थे।पुलिस विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मियों ने सेवा निवृत एस आई को अंग वस्त्र एवं फूल माला देकर सम्मानित किया। समारोह को अरविंद शुक्ला,मनोज प्रसाद, दीनानाथ कुमार,खुशबू कुमारी,विश्वजीत कुमार, विवेक कुमार,अनिल कुमार सिंह आदि ने संबोधित किया।

Tagged:
[post-views]
Share
Now