मड़वारानी शिक्षा गरीबी, अज्ञान, और अन्याय से मुक्ति दिलाती है। विशेषकर वंचित वर्गों के लिए। यह प्रगतिशील समाज का आधार है। उक्त उदगार रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया ने ग्राम पंचायत मुकुंदपुर के आश्रित ग्राम कुरुडीह में सवरा डेरा (सपेरा बस्ती) में भोजन प्रसाद , कम्बल, गरम कपड़ा वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की आसंदी से ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। श्री फूल सिंह राठिया ने कहा कि आप लोग अपने बच्चों को स्कूल भेजो, पढ़ाओ लिखाओ। बच्चों के उच्च शिक्षा के लिए मै आपको आर्थिक सहयोग प्रदान करूंगा।
उन्होंने सपेरा बस्ती में नवीन आंगनवाड़ी केंद्र खोलने की घोषणा किए।
उक्त कार्यक्रम समाज सेवी मनोज कुमार गुप्ता उत्कृष्ट बीमा अभिकर्ता सरगबुंदिया, गोपी जायसवाल, सनत रजक ,डी मिश्रा, सुखी राम कश्यप, डॉ प्यारे लाल आदिले, सेवानिवृत्त प्राचार्य तारा सिंह कंवर , पी पटेल,फिरतन विश्वकर्मा , शीत चौहान , फ़िरत सारथी,अरुण यादव, मोहन यादव, आदि के संयुक्त तत्वावधान में सपेरा डेरा में भोजन प्रसाद , कम्बल, गरम वस्त्रों का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस अवसर पर मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। हमें आपस में मिलकर जरूरतमंद लोगों की यथा योग्य सेवा करनी चाहिए।
इस अवसर पर विधायक निज सहायक प्रवीण ओगर्रे, प्रमोद राठौर, कमल सिंह पैकरा, अमर खांडे , द्वारिका कौशिक, प्रमोद श्रीवास,घनाराम खांडे उपस्थित रहे।







