Home / News / पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पीतल का घंटा तमंचा कारतूस बाइक आधार कार्ड चोरी में प्रयोग होने वाले औजार को पुलिस ने किया बरामद

पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पीतल का घंटा तमंचा कारतूस बाइक आधार कार्ड चोरी में प्रयोग होने वाले औजार को पुलिस ने किया बरामद

उत्तरप्रदेश/कौशाम्बी संवाददाता मुज़फ्फर की रिपोर्ट

मंदिर से पीतल का घंटा चोरी करने वाले अपराधियों का थाना पुलिस ने सिखाया सबक

कौशांबी पिपरी थाना क्षेत्र के लोधौर चौकी अन्तर्गत दुर्गापुर गांव के बाहर बने भैरव बाबा की मंदिर से पीतल का घंटा चोरी करने वाले अपराधियों का बीती रात थाना पुलिस ने जोरदार घंटा बजाया है जिसकी गूंज बड़ी दूर-दूर तक सुनाई पड़ रही है बीती रात थाना पुलिस ने दो अपराधियों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है एक आरोपी को मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगी है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है और लिखा पढ़ी के बाद आरोपियों को अदालत में पेश किया है पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से मंदिर से चोरी किए गए 12 चोरी के घंटे बरामद किए गए हैं दो देसी तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं बिना नंबर की बाइक बरामद हुई है फर्जी आधार कार्ड और 2 हजार 150 रुपए नगद और साथ में चोरी करने के दौरान प्रयोग होने वाले औजार कटर पेचकश पिलास हथोड़ा ब्लेड आदि बरामद किया गया है पुलिस अधीक्षक ने बरामदगी और गिरफ्तारी करने वाली पूरी पुलिस टीम की पीठ थपथपाई है और कहा है कि अपराधियों और सक्रिय गिरोह के विरुद्ध लगातार अभियान चलता रहेगा

घटनाक्रम के मुताबिक पिपरी थाना क्षेत्र के लोधौर चौकी अन्तर्गत दुर्गापुर गांव के बाहर बने भैरव बाबा के मंदिर परिसर से 24 जुलाई को स्कार्पियो सवार बदमाशों ने मंदिर में लगाए गए लगभग डेढ़ लाख रुपए कीमत के पीतल के घंटे को चोरी करके उठा ले गए थे मामले को लेकर 3 दिन बाद हिंदू संगठन के लोगों ने धरना प्रदर्शन कर घटना के खुलासे की मांग की थी घटना के खुलासा के लिए पुलिस अधीक्षक ने थाना पुलिस को कड़े निर्देश दिए थे पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद पिपरी थाना अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह घटना के खुलासा के लिए सक्रिय हुए और बीती रात दो संदिग्ध लोग गस्त के दौरान पुलिस को लोधौर चौकी क्षेत्र के नूरपुर रेही नहर के पास दिखाई पड़े जिस पर पुलिस ने उन्हें रुकने के लिए कहा लेकिन अपराधियों ने पुलिस से संघर्ष शुरू कर दिया और पुलिस पार्टी पर अपराधियों ने तमंचा से फायरिंग शुरू कर दी थाना पुलिस ने भी अपने बचाव में फायरिंग की जिस पर एक अपराधी अरविंद कुमार पुत्र परमेश बिंद निवासी जिगना गोसीपुर थाना जिगना जनपद मिर्जापुर पुलिस की गोली से घायल हो गया है तथा दूसरा बदमाश अयोध्या प्रसाद पुत्र जोखन विंद निवासी बघेड़ा कला थाना जिगना जनपद मिर्जापुर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है घायल अरविंद को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है दोनों आरोपियों से पुलिस ने पूछताछ किया है आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने मंदिर से चोरी गए पीतल के 12 घंटे बरामद किए हैं एक बाइक दो देसी तमंचा कारतूस फर्जी आधार कार्ड नगद रुपए और चोरी करने में प्रयोग किए जाने वाले औजार को बरामद किया है थाना अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि अपराधी चाहे जितना शातिर हो उसे घसीट कर कानून के सामने लाया जाएगा लगातार पुलिस के खुलासे से अपराधियों में दहशत और भय का माहौल दिखाई पड़ रहा है मंदिर से घंटा चोरी करने वाले अपराधियों का थानाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने जिस तेजी के साथ घंटा बजाया है उसकी गूंज पूरे इलाके में अपराधियों को सुनाई पड़ गई है

Tagged:
[post-views]
Share
Now