Home / News / दुर्गा पूजा को लेकर रसड़ा पुलिस अलर्ट, प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार ने किया रूट मार्च

दुर्गा पूजा को लेकर रसड़ा पुलिस अलर्ट, प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार ने किया रूट मार्च

दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, त्योहार में खलल डालने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

(रिपोर्ट- नेहाल अख्तर)
(Express news bharat)
(जिला संवाददता बलिया)

रसड़ा (बलिया)। आगामी दुर्गा पूजा त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से रसड़ा कोतवाली पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी क्रम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार ने पुलिस बल के साथ नगर में रूट मार्च किया। इस दौरान उन्होंने नगर के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा स्थापित दुर्गा पूजा पंडालों का आवश्यक निरीक्षण भी किया।
रूट मार्च के दौरान पुलिस ने त्योहार के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को परखा और शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस की सक्रियता से असामाजिक तत्वों में सतर्कता का माहौल है प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार ने स्पष्ट संदेश दिया कि दुर्गा पूजा के दौरान शांति व्यवस्था बिगाड़ने, उपद्रव करने या त्योहार में खलल डालने की कोशिश करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी रसड़ा पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि वे आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
रसड़ा पुलिस का उद्देश्य है कि दुर्गा पूजा का पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now