Home / News / डा० बी० राजेंद्र बने शिक्षा विभाग के नये ACS

डा० बी० राजेंद्र बने शिक्षा विभाग के नये ACS

1995 बैच के बिहार केडर के आई० ए० एस० बी० राजेंद्र को बिहार सरकार ने शिक्षा विभाग का नया ACS नियुक्त किया । श्री राजेंद्र प्लांट पैथोलॉजी से पीएचडी किय हुए हैं । श्री राजेंद्र मूल रूप से तेलंगाना के रहने वाले हैं। इन्होंने केंद्र सरकार में कृषि मंत्रालय में संयुक्त सचिव एवं रोम के भारतीय दूतावास में कृषि मंत्री ,के रूप में कार्य किया है जनवरी 2025 में इन्हें अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर प्रोन्नत किया गया। वर्तमान में श्री राजेंद्र बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के ACS है। साथ ही शिक्षा, ग्रामीण कार्य और खेल विभागों का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं। 30 अगस्त 2025 में हुए प्रशासनिक फेरबदल में श्री राजेंद्र को शिक्षा विभाग के ACS का अतिरिक्त प्रभार सौपा गया। जहां हुए एस० सिद्धार्थ की जगह लेंगे । श्री राजेंद्र प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी के माध्यम से बिहार में प्रशासनिक प्रक्रियाओं के सुधार और निगरानी में सक्रिय हैं। इन्होंने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 जैसे कार्यक्रमों में अपना योगदान दिया है। श्री राजेंद्र युवा सिविल सेवा अधिकारियों जैसे त्रिपुरा सिविल सेवा अधिकारियों को ऑफिसर लाइक क्वालिटीज पर सत्र आयोजित कर प्रशिक्षित एवं प्रेरित करते हैं। स्वभाव से ये समर्पित, प्रेरणादायक सुधार उन्मुख और वैज्ञानिक दृष्टिकोण वाले गंभीर व्यक्ति हैं जो प्रशासनिक सफलताओं को साझा करने में सक्रिय रहते हैं । मनोरंजन प्रसाद, ब्यूरो चीफ, बांका ।

[post-views]
Share
Now