Home / News / चित्रकूट -उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट ने दिया धरना भेजा मांगों का ज्ञापन

चित्रकूट -उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट ने दिया धरना भेजा मांगों का ज्ञापन

रिपोर्ट संजय मिश्रा

चित्रकूट। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठुकराई गुट) ने एक दिवसीय धरना दिया जिसमें मुख्य मांगे विद्यालयों का राजकीयकरण, पुरानी पेंशन,तदर्थ पदोन्नति,ऑफलाइन स्थानांतरण आदेश निर्गत करने, ई फाइलिंग व्यवस्था,राज्य शिक्षा आयोग की स्थापना, 18 वर्ष तक के बच्चों को निःशुल्क तथा अनिवार्य शिक्षा, वित्तविहीन विद्यालय के शिक्षकों को सम्मानजनक वेतन एवं सेवा सुरक्षा, जीपीएफ खातों के रखरखाव, अग्रिम निकासी एवं अंतिम भुगतान की ऑनलाइन व्यवस्था, छात्र छात्राओं की ऑनलाइन उपस्थिति का अव्यावहारिक आदेश वापस लेने, अवैध शुल्क वसूली रोकने, चित्रकूट धाम मंडल बांदा में शिक्षा विभाग के मंडलीय कार्यालयों में शिक्षा अधिकारियों के स्थाई उपस्थिति,नवीन पेंशन योजना से पुरानी पेंशन योजना में आच्छादित किए गए कार्मिकों के जीपीएफ लेजर में अध्यावधि तक ब्याज आगणन और एनपीएस खाते के अभिदाता अंशदान को जीपीएफ खाते में स्थानांतरित करने,अवकाश के दिन शासन के निर्धारित कार्यक्रमों को एक दिन पहले संपादित कराने, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को दिए जाने वाले अवकाशों का स्पष्टीकरण जैसी मांगे सम्मिलित हैं।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र, जिलामंत्री डॉ शिवशंकर शुक्ल,कोषाध्यक्ष शिवानंद सिंह, दयाराम,सुधाकर सिंह,महेंद्र सिंह,संजय कुमार,आदित्य कुमार सिंह,राहुल श्रीवास्तव,अनिल कुमार पाण्डेय, रामनरेश ,अवनीश कुमार, डॉ कृष्णाकुमार द्विवेदी , मनोज कुमार पाण्डेय,डॉ विनोद सरोज ,अनिल कुमार,साकेत कुमार सिंह,निरंजन सिंह, ओमदत्त सिंह,शैलेन्द्र कुमार, रामबाबू वर्मा, अरविंद सिंह यादव, पवन कुमार, यशवंत सिंह, शिवानंद सिंह, विनोद कुमार , रामजी राही, अजय कुमार आदि सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।

Tagged:
[post-views]
Share
Now