(दीपक यादव हमीरपुर)
(हमीरपुर सुमेरपुर) जिलाधिकारी के तमाम निर्देशों के बाद बेसहारा गोवंश सुमेरपुर कस्बे में पूर्ण रूप से संरक्षित नहीं होने के कारण प्रतिदिन हादसों की चपेट में आकर जान गवा रहा है। सोमवार की रात नेहा चौराहा के पास एक गोवंश को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिससे गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में आवारा कुत्ते गोवंश को नोचते नजर आए। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसकी पुष्टि आपका अपना चैनल नहीं करता है।
जिलाधिकारी के स्पष्ट निर्देश है कि बेसहारा गोवंश सड़कों पर नहीं दिखना चाहिए। इसके बाद यह सैकड़ो की तादाद में हाईवे सहित बांकी मार्ग, बांदा मार्ग में रात को बैठा हुआ नजर आता है। सोमवार की रात किसी भारी वाहन ने नेहा चौराहा के पास हाईवे में बैठे गोवंश को कुचलता हुआ निकल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में इसको आवारा कुत्ते नोचते नजर आए। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी दिनेश चंद्र आर्य ने बताया कि रात में सड़कों पर बैठने वाला गोवंश पालतू है। बेसहारा गोवंश पूरी तरह से संरक्षित हो चुका है।







