Home / Breaking News / CEC हमसे क्यों नहीं मिल रहे? राहुल गांधी का ज्ञानेश कुमार पर सीधा सवाल….

CEC हमसे क्यों नहीं मिल रहे? राहुल गांधी का ज्ञानेश कुमार पर सीधा सवाल….

इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़क पर उतरे हैं और इस प्रदर्शन में लोकसभा तथा राज्यसभा के करीब 300 सांसद शामिल हैं।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि विपक्षी सांसद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और अन्य चुनाव आयुक्तों से मुलाकात करना चाहते हैं, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। उन्होंने सवाल किया कि जब चुनाव आयोग का कार्यालय प्रदर्शन स्थल से कुछ ही दूरी पर है, तो चुने हुए सांसदों को आयोग तक जाने की अनुमति क्यों नहीं दी जा रही है।

राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव आयोग की जिम्मेदारी निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराना और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करना है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर बड़ी संख्या में सांसद अपनी बात रखने के लिए चुनाव आयुक्तों से मिलना चाहते हैं और फिर भी उन्हें मिलने का मौका नहीं दिया जाता, तो लोकतंत्र का क्या अर्थ रह जाता है।

उन्होंने प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाया। राहुल गांधी के मुताबिक, पुलिस ने मौके से मीडियाकर्मियों को हटाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि विपक्ष अपने सवालों और आरोपों को लेकर पीछे हटने वाला नहीं है और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई जारी रखेगा।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now