बांका जिला पदाधिकारी, नवदीप शुक्ला एवं पुलिस कप्तान उपेन्द्र नाथ वर्मा द्वारा श्रावणी मेला 2025 में श्रद्धालुओं को विशेष सुविधा उपलब्ध कराते हुए कांवरिया पथ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में कांवरिया पथ के साफ सफाई का जायजा लेते हुए कांवरिया पथ पर बालू बिछा है या नहीं इसका भी जायजा लिया गया। इनारावरण धर्मशाला के निरीक्षण के क्रम में वहां की साफ सफाई और अन्य व्यवस्था से संतुष्ट दिखें। सोमवारी को देखते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा ट्रैफिक व्यवस्था एवं पार्किंग व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा सोमवारी को देखते हुए सभी पुलिस बल को विशेष चौकसी बरतने हेतु निर्देशित किया गया। कांवरिया पथ पर स्थित सभी दुकानों का निबंधन किया गया है या नहीं इसका जांच किया जा रहा है इसके साथ-साथ दुकानों पर मिलने वाले सामानों की भी जांच की जा रहा है। उनके द्वारा प्रतिदिन स्वछता टीम को लगातार कांवरिया पथ पर साफ-सफाई अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया । इसके अलावा पथ पर सभी जगह प्रकाश की व्यवस्था है या नहीं इसकी भी जांच की जा रही है। जिन स्थानों पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था नहीं है संबंधित पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर प्रकाश की व्यवस्था करने एवं कांवरिया पथ पर स्थित सभी अस्थाई स्वास्थ्य शिविर में कांवरिया श्रद्धालुओं का निशुल्क उपचार किया जा रहा है इसको सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा सूचना केंद्र एवं प्रदर्शन का भी ज्यादा लेते हुए वहां उपस्थित जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को आवश्यक निदेश दिए गए। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला जैसे ही जमीन पर बैठ कर उपस्थित श्रद्धालुओं से फीडबैक लेने के लिए मुख़ातिब हुए तो शिवभक्त भाव विभोर हो गये क्योकि जिला प्रशासन भी उनके साथ जमीन पर थे। और उनको होने वाली समस्याओं से भी अवगत हुए। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा गया कि कांवरिया श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या ना हो। सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सभी सुविधाएं उन्हें उपलब्ध कराया जाए। मनोरंजन प्रसाद, ब्यूरो चीफ, बांका








